Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: बीएसपी ला रहा 5900 करोड़ का यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल, धुआंधार 4000 पेड़ों की कटाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: बीएसपी ला रहा 5900 करोड़ का यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल, धुआंधार 4000 पेड़ों की कटाई

Azmat ali 20/01/2026 1 minute read
Big News BSP Universal Rail and Structural Mill to be Built at Rs 5900 Crore Felling of 4000 Trees Begins

जनसंपर्क विभाग को सेक्टर 1 तार घर में शिफ्ट किया जाएगा। भवन को पहले ही हैंडओवर किया जा चुका है। अकेले 150 पेड़ यहीं कट रहे।

  • पेड़ों की कटाई के लिए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कलेक्टर से अनुमति ली गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में प्रोजेक्ट को लेकर युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। नए यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल को बनाने के लिए जमीन साफ की जा रही है।

करीब 4 हजार पेड़ों की कटाई का अभियान तेज कर दिया गया है। अकेले जनसंपर्क विभाग परिसर व आसपास के करीब 150 पेड़ों की कटाई की जा रही है। इनमें से सवा सौ पेड़ काटे जा चुके हैं। इसी तरह सीजेड, आइआर विभाग और वेयरहाउस तक पेड़ों की कटाई की जाएगी।

पेड़ों की कटाई के लिए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कलेक्टर के माध्यम से अनुमति लिया है। पेड़ों की कटाई का खर्च भी जमा किया गया है। दुर्ग जिला वन विभाग की निगरानी में पेड़ों की कटाई की जा रही है। नीलामी के बाद लकड़ी की बिक्री होगी। इससे हासिल पैसा राज्य सरकार के कोष में जमा किया जाएगा। इस सारी कवायद को जिला प्रशासन अंजाम देगी।

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी रेल एंड स्ट्रक्चर मिल-आरएसएम, यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के अलावा अब यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल बनाने जा रहा है। इसे सीएमओ वेयरहाउस के स्थान पर बनाया जाएगा।

करीब 5900 करोड़ की लागत से यह मिल लगभग 4 साल में बनकर तैयार होगी। इसे यूनिवर्सल रेल मिल के बगल में स्थित सीएमओ वेयरहाउस के स्थान पर बनाया जाएगा, जो जनसंपर्क विभाग, प्रोटोकॉल आफिस, सीजेड, आइआर विभाग तक के एरिया को कवर करेगा।

इसलिए यहां पेड़ों की कटाई को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। 4 हजार पेड़ों में बबूल, नीम, आम, बेल, जंगली शामिल हैं। जनसंपर्क विभाग को सेक्टर 1 तार घर में शिफ्ट किया जाएगा। भवन को पहले ही हैंडओवर किया जा चुका है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में ठेकेदारों की लूट का पर्दाफाश: हितेश भाई पटेल और सीबी पटेल फर्म पर नकेल, ठेका सस्पेंड
Next: 1 लाख की रिश्वत लेते HPCL का सेल्स ऑफिसर CBI के हत्थे चढ़ा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.