Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, प्रोडक्शन ने सीना किया चौड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, प्रोडक्शन ने सीना किया चौड़ा

Azmat ali 03/12/2025 1 minute read
Big News from Bokaro Steel Plant Production Record Set

SAIL बीएसएल ने नवंबर माह में दर्ज किया शानदार प्रदर्शन। उत्पादन, गुणवत्ता और दक्षता में कई नए कीर्तिमान स्थापित।

  • बीएसएल ने पहली बार सफलतापूर्वक उच्चतन्यता वाले ऑटोमोटिव ग्रेड ISC550LA का उत्पादन किया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने नवंबर 2025 में उत्पादन, गुणवत्ता और परिचालन दक्षता के लगभग सभी प्रमुख आयामों में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ नवंबर माह का प्रदर्शन दर्ज किया है।

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन तथा अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त के नेतृत्व में संयंत्र ने उत्पादन, प्रक्रिया स्थिरता तथा विक्रय से जुड़े कई अहम संकेतकों पर नए उच्चतम स्तर प्राप्त किए। दैनिक उत्पादन में बीएसएल ने प्रभावशाली उपलब्धियाँ हासिल की।

30 नवंबर को सिंटर प्लांट की 2.5 सिंटर मशीन ने 19,514 टन का रिकॉर्ड उत्पादन किया, जो पूर्व के 19,359 टन के सर्वोच्च स्तर से बेहतर रहा। इसी क्रम में, 26 नवंबर को ग्रैन्युलेटेड स्लैग उत्पादन भी बढ़कर 6,850 टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया।

मासिक प्रदर्शन के स्तर पर भी बीएसएल ने मजबूत प्रगति दर्ज करते हुए 2.5 सिंटर मशीन से 5.27 लाख टन उत्पादन हासिल किया। वहीं कोल केमिकल्स की बिक्री अक्टूबर 2025 के 85.7 करोड़ रुपये की तुलना में नवंबर माह में 106.3 करोड़ रुपये पर पहुँच गई, जो एक उल्लेखनीय वृद्धि है।

डाउनस्ट्रीम इकाइयों में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली। सीआर सेलेबल उत्पादन बढ़कर 1.21 लाख टन रहा,जो पिछले वर्ष के 1.13 लाख टन की तुलना में बेहतर है। इसी प्रकार, सेलेबल स्टील डिस्पैच 3.55 लाख टन तक पहुँचा। नवंबर माह में टेक्नो-इकोनॉमिक पैरामीटर्स में भी निरंतर सुधार दर्ज करते हुए ऊर्जा खपत घटकर 6.392 Gcal/tcs रहा, जो संयंत्र की बढ़ती परिचालन दक्षता का संकेत है।

उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में दो महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धियाँ भी दर्ज की गईं। बीएसएल ने पहली बार सफलतापूर्वक उच्चतन्यता वाले ऑटोमोटिव ग्रेड ISC550LA का उत्पादन किया, जो गुणवत्ता और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वहीं दूसरी ओर, एसएमएस-II में एक ही टंडिश से 35 हीट्स की कास्टिंग का नया रिकॉर्ड भी बना, जो ताप प्रबंधन, प्रक्रिया दक्षता और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि नवंबर 2025 के परिणाम बोकारो स्टील प्लांट की सतत प्रगति, तकनीकी श्रेष्ठता और मजबूत टीम भावना को परिलक्षित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले महीनों में भी बीएसएल इसी गति को बनाए रखते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Big Breaking News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में माइनस ग्रेडिंग से जाएगी आपकी नौकरी, ये स्कीम तैयार
Next: Bhilai Steel Plant का कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.