Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: मार्च के बाद SAIL बीएसपी में काम नहीं करेगा FSNL कोनोइके, 43% बिलो रेट पर आया लाखोटिया ग्रुप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: मार्च के बाद SAIL बीएसपी में काम नहीं करेगा FSNL कोनोइके, 43% बिलो रेट पर आया लाखोटिया ग्रुप

Azmat ali 12/02/2026 1 minute read
BIG NEWS FSNL Konoike Group will not Work in SAIL after March Lakhotia Group came at Below Rate

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल ने पहले से तय शर्तों के मुताबिक ग्लोबल टेंडर निकाला। कर्मचारियों ने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड-एफएसएनएल (Ferro Scrap Nigam Limited- FSNL) को जापानी कंपनी कोनोइके ग्रुप ने पिछले साल खरीदा था। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मार्च 2026 तक पूरे काम समेटने की मोहलत दी थी। अब ग्लोबल टेंडर में जापानी कंपनी पिछड़ गई है। नया काम श्री लाखोटिया ग्रुप यानी Shree International Vyapar Private Limited (SIVPL) को मिल गया है।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस में कोनोइके ग्रुप आगे काम नहीं करेगी। इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली एफएसएनएल बिकने के बाद कर्मचारियों की नौकरी पर कोई संकट नहीं था। अब काम न होने के डर से कंपनी के भविष्य की चिंता जाहिर की जा रही है। कर्मचारी-अधिकारी भी तनाव में आ गए हैं। कोनोइके ग्रुप के अधिकारियों का कहना है कि पहले ही हम लोग प्राइवेट हो चुके हैं। अब प्राइवेट कंपनी में जॉब तलाशना होगा, ताकि परिवार चल सके।

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एक मिनी रत्न-II कंपनी एफएसएनएल को जनवरी 2025 में जापान की कोनोइके ग्रुप जापान ने खरीद लिया। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मुख्यालय है। सेल (SAIL), आरआईएनएल (RINL), और अन्य इस्पात संयंत्रों में स्क्रैप  को पुनर्चक्रित (Recycle) करने और “वेस्ट से वेल्थ” (Wealth from Waste) बनाने का काम कोनोइके ग्रुप करती है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल ने पहले से तय शर्तों के मुताबिक ग्लोबल टेंडर निकाला। 393 करोड़ इस्टीमेट वैल्यू से 43 प्रतिशत बिलो रेट पर श्री लाखोटिया ग्रुप ने जॉब ले लिया। कोनोइके ग्रुप ने 227 करोड़ की बोली लगाई, लाखोटिया ने 225 करोड़ की बोली लगाकर काम ले लिया है। मार्च 2026 तक काम को समेटना है। बताया जा रहा है कि सेल की मजबूरी है कि ग्लोबल टेंडर निकालना पड़ा। एल-1 में सबसे कम रेट पर काम लाखोटिया ग्रुप को दिया गया है।

कोनोइके ग्रुप इस्पात मिलों में स्क्रैप रिकवरी, स्क्रैप प्रोसेसिंग और मैटेरियल हैंडलिंग के काम में माहिर है। सेल (SAIL) के विभिन्न संयंत्रों (भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर आदि) और RINL, MIDHANI में काम करती है।

एफएसएनएल प्रबंधन का ये पक्ष 

एफएसएनएल कोनोइके ग्रुप के जीएम प्रोजेक्ट एंड बिजनेस डेवलपमेंट बीपी अनंत ने खबर पर मुहर लगाई। जीएम के मुताबिक बीएसपी में एक एग्रीमेंट था। इसको चार हिस्सों में बांटकर ग्लोबल टेंडर सेल प्रबंधन की ओर से निकाला गया। एसएमएस के 393 करोड़ के इस्टीमेटेड वैल्यू पर बिलो रेट देने वाली कंपनी Shree International Vyapar Private Limited (SIVPL) को ठेका दिया गया है। यह तो सेल प्रबंधन का फैसला है। इस बारे में हम लोग कुछ नहीं बाेल सकते।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल: शहीद स्मारक के सामने सीटू की घोषणा-सेक्टर 9 अस्पताल कर्मियों के पदनाम पर होगा बवाल
Next: Strike: भिलाई स्टील प्लांट के CGM-GM प्रमोशन रोकने, बोनस काटने की धमकी देते रहे कर्मचारियों को, विधायक देवेंद्र भी पहुंचे

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.