Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल: शहीद स्मारक के सामने सीटू की घोषणा-सेक्टर 9 अस्पताल कर्मियों के पदनाम पर होगा बवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल: शहीद स्मारक के सामने सीटू की घोषणा-सेक्टर 9 अस्पताल कर्मियों के पदनाम पर होगा बवाल

Azmat ali 12/02/2026 1 minute read
Strike CITU Announces in Front of Martyrs Memorial there will be uproar over the Designation of Sector 9 Hospital Workers (1)

अस्पताल प्रबंधन के रवैये पर गुस्सा। पदनाम के मुद्दे पर जल्द ही अस्पताल कर्मियों को साथ लेकर सीटू उग्र कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

  • अस्पताल एवं फायर सर्विसेज के कर्मियों को सीटू कभी भी हड़ताल करने की इजाजत नहीं देता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार के द्वारा 29 श्रम कानून को खत्म करके जिन चार श्रम कोड को संसद में पारित करवाया गया था, उन श्रम कोड्स को अधिसूचित करने के बाद उसके नियम को भी अधिसूचित कर दिया गया है। इसे लागू करने की तैयारी चल रही है।

इसके खिलाफ पूरे देश में मजदूर हड़ताल कर रहे है, उनके समर्थन में भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, टेक्निशियन, फार्मासिस्ट एवं अटेंडेंट पटना के सात शहीदों के छत्रछाया में एकजुटता जाहिर किया। कैजुअल्टी के सामने खड़े होकर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

लेबर कोड के विरोध में अस्पताल के कर्मियों ने काला फीता लगाकर किया काम

लेबर कोड के विरोध में जहाँ एक तरफ पूरे देश में मजदूर हड़ताल कर रहे है। वहीं, भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के कर्मियों ने काला फीता लगाकर काम किया। सीटू के अस्पताल जोन के साथी दो दिन पहले से अभियान चलाते हुए सभी कर्मियों तक काला फीता पहुंचाने के साथ-साथ हड़ताल के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किए थे।

अस्पताल एवं फायर सर्विस के कर्मियों को हड़ताल करने की इजाजत नहीं देता है

सीटू नेता टी जोगा राव ने कहा कि अस्पताल एवं फायर सर्विसेज के कर्मियों को सीटू कभी भी हड़ताल करने की इजाजत नहीं देता है, क्योंकि ये दोनों आवश्यक सेवाओं में आते हैं। जो सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़े हुए हैं। इनका काम लोगों का जीवन बचाना होता है।

सीटू अच्छे से समझता है कि इंसान की जिंदगी एवं कारखाने के मशीन दोनों एक नहीं है, क्योंकि मशीन एक दिन बंद होता है तो दूसरे दिन चालू किया जा सकता है। किंतु इंसान की जिंदगी एक बार बंद हो गई तो दोबारा चालू नहीं किया जा सकता है।

अस्पताल में चालू हो चुका है फिक्स्ड टर्म रोजगार की योजना

सीटू नेता ने कहा कि जिस फिक्स्ड टर्म रोजगार की बात सरकार कर रहा है। वह सेक्टर 9 अस्पताल में शुरू हो चुका है। पिछले दिनों भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मिनी रत्न दर्जा प्राप्त हिंदुस्तान लेटेस्ट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से लगभग 140 कर्मियों को एक साल के लिए भर्ती किया है, जो सेक्टर 9 अस्पताल के अंदर एक्स-रे टेक्निशियन, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग पद पर कार्य कर रहे हैं इस माध्यम से स्थाई भर्ती पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया है। यही स्थिति संयंत्र के अंदर पैदा करना चाहते हैं।

अस्पताल कर्मियों के सामान्य मांगों को भी पूरा नहीं करना चाहता है प्रबंधन

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि कर्मियों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने वाले कार्यों में तो भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन एवं अस्पताल प्रबंधन तुरंत ही सेल प्रबंधन के ऊपर बात डालकर अपने आप को अलग कर लेता है।

किंतु पदनाम जैसे मुद्दों पर भी प्रबंधन की टाल मटोल नीति स्पष्ट बताती है कि वह कर्मियों को कुछ भी नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि अस्पताल की जोनल समिति ने प्रबंधन के सामने रखे हुए मांग पत्र में मांग किया था कि नर्सिंग सिस्टर की जगह पर नर्सिंग ऑफिसर एवं टेक्निशियन के जगह पर टेक्निकल ऑफीसर का पद नाम दिया जाए, जो देश के अन्य अस्पतालों में पहले से लागू है।

प्रबंधन इन मुद्दों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन देकर अभी तक कुछ भी नहीं किया है। यदि अस्पताल प्रबंधन का यही रवैया रहा तो पदनाम के मुद्दे पर जल्द ही अस्पताल के कर्मियों को साथ लेकर सीटू उच्च समिति को साथ लेकर उग्र कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: हड़ताल 2026 नहीं, ताज़ा नाश्ता और गरमा-गरम खाना कर्मचारियों को आया पसंद, ED HR ने कैंटीन में टेस्ट किया ज़ायका
Next: BIG NEWS: मार्च के बाद SAIL बीएसपी में काम नहीं करेगा FSNL कोनोइके, 43% बिलो रेट पर आया लाखोटिया ग्रुप

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.