Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Gratuity पर Big News: CITU की याचिका का असर, कर्मियों के खाते में प्रबंधन भेज रहा बकाया पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Gratuity पर Big News: CITU की याचिका का असर, कर्मियों के खाते में प्रबंधन भेज रहा बकाया पैसा

04/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-News-on-Gratuity-Impact-of-CITU-complaint-management-sending-outstanding-money-to-former-employees-account
  • अक्टूबर 2022 के पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ग्रेच्युटी गणना में विसंगति हुआ उजागर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सीटू द्वारा बकाया ग्रेच्युटी दावा प्रकरणों में गणना पृष्ठ (Calculation Sheet) की मांग का असर दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू

सीटू (CITU) का कहना है कि सेल कर्मियों को प्राप्त असीमित ग्रेच्युटी को एकतरफा आदेश जारी कर सीमित (ceiling) कर दिए जाने के खिलाफ परिवाद, याचिका दायर किया गया था। यूनियन के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा लगातार दायर किए जा रहे दावा प्रकरणों का आंशिक असर कर्मियों के पक्ष में आना शुरू हो गया है। कई सेवानिवृत्त कर्मियों के खाते में आंशिक बकाया ग्रेच्युटी राशि भेजी भी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्‌ठी, पढ़िए पत्र में क्या लिखा

पिछले सुनवाई में सीटू (CITU) नेता के कड़े रूख के बाद दिखा असर

ज्ञात हो कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा दायर बकाया ग्रेच्युटी दावा प्रकरणों में प्रबंधन की ओर से हर सुनवाई में अलग-अलग अधिकारियों के उपस्थित होने पर सीटू नेता एसपी डे द्वारा कड़ी आपत्ति की गई थी। कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे सीटू नेता द्वारा उक्त सुनवाई में, यह मांग भी की गई थी कि प्रबंधन उक्त प्रकरणों में अपना रुख स्पष्ट करें एवं भुगतान की गई ग्रेच्युटी का गणना प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें:   Chhattisgarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा फैसला

सीटू(CITU) नेता की मांग पर नियंत्रक अधिकारी राहुल शर्मा ने प्रबंधन को अगली सुनवाई में ग्रेच्युटी गणना शीट एवं ग्रेच्युटी नियम बनाने का आधार भी प्रस्तुत करने निर्देशित किया था।

ये खबर भी पढ़ें:   Organ Donation: भिलाई स्टील प्लांट ने अंगदान की छेड़ी मुहिम, वॉकथॉन में दौड़ अधिकारी-कर्मचारी और मेडिकल स्टाफ

एकतरफा कटौती आदेश से भी कम भुगतान होने का हुआ खुलासा

सहायक श्रमायुक्त एवं ग्रेच्युटी नियंत्रक अधिकारी के निर्देश पर अगली सुनवाई में ग्रेच्युटी गणना शीट प्रस्तुत करने से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खाते में बकाया राशि भेजा जा रहा है, क्योंकि प्रबंधन को यह समझ आ गया है कि कई सेवानिवृत्त कर्मियों को भुगतान की गई ग्रेच्युटी राशि, नवंबर 2021 को जारी की गई ग्रेच्युटी कटौती संबंधित परिपत्र के अनुसार भुगतान की जाने वाली राशि से भी कम है। किंतु कर्मियों के खाते में भेजी जा रही राशि अभी भी नवंबर 2021 को जारी ग्रेच्युटी कटौती संबंधित एकतरफा परिपत्र के अनुपालन हेतु भुगतान की जाने वाली राशि के अनुसार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:   भारतीयों के लिए अमेरिका, कनाडा, गल्फ, यूरोप में नौकरी और रोजगार का बेहतर मौका, लेकिन ये गलती मत कीजिएगा

खाते में भेजी जा रही बकाया राशि देय राशि से काफी कम

ग्रेच्युटी दावा प्रकरणों में कर्मचारियों की ओर से पैरवी कर रहे सीटू नेता एसपी.डे का इस संबंध में कहना है कि प्रबंधन द्वारा भुगतान की जा रही बकाया ग्रेच्युटी राशि भी कर्मियों को देय ग्रेच्युटी राशि से काफी कम है, इसलिए कर्मियों को उनका पूरा अधिकार दिलाने सीटू (CITU) अंत तक संघर्ष करेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Assembly Election: मतदाताओं पर नहीं चढ़ने देंगे सुरूर, अभी से ट्रेनों में शराब की खोजबीन शुरू
Next: Bhilai Mahila Samaj: 66वें स्थापना दिवस की मस्ती में खोई नारी शक्ति, उषा बारले ने भरा दम, सेक्टर-10 क्लब बेस्ट

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.