Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS की मांग: स्टील वर्कर्स यूनियन के श्रम शक्ति भवन को करें कब्जामुक्त, बनाएं सार्वजनिक भवन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS की मांग: स्टील वर्कर्स यूनियन के श्रम शक्ति भवन को करें कब्जामुक्त, बनाएं सार्वजनिक भवन

11/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BMS-meeting-Free-the-Shram-Shakti-Bhawan-of-Steel-Workers-Union-from-encroachment-and-make-it-a-public-building
  • महामंत्री चन्ना केशवलू ने आरोप लगाया कि श्रम शक्ति भवन में शाम होते ही अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा होता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ (Bhilai Steel Workers Union) मान्यता प्राप्त यूनियन की आवश्यक बैठक सेक्टर 6 में हुई। महामंत्री चन्ना केशवलू ने कहा बैठक में विभिन्न कर्मचारी हितैषी समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें वेज रिवीजन, 39 महीने के बकाया एरियर्स, लंबित मुद्दों का शीघ्र निराकरण, प्रमोशन पालिसी में सुधार, भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न कामर्शियल विभागों में वर्षों से पदस्थ रोटेशन, एचएसएलटी ठेका श्रमिकों के लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें : BMS गुटबाजी पर चन्ना केशवलू का बड़ा बयान, कहा-फर्जीवाड़ा करने वाले जाएंगे जेल

बैठक में एक ऐसी मांग कर दी गई है जिसको लेकर बवाल होना तय है। स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के श्रम शक्ति सदन सेक्टर 6 को खाली कराने की मांग की गई है। यहां तक कहा गया है कि अवैध क़ब्ज़ाधारियों से मुक्त कराकर कर्मचारियों के लिए सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन बनाकर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 1995: कनार्टक हाईकोर्ट के फैसले पर अब ये करने जा रहा EPFO

इसे पार्टी एवं सामाजिक कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए। बता दें कि रवि आर्या के समय यह भवन आवंटित किया गया था। विवाद होने के बाद स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक अस्तित्व में आया। फिलहाल, इसकी चाबी दुर्ग श्रम विभाग के पास है। महामंत्री चन्ना केशवलू ने आरोप लगाया कि श्रम शक्ति भवन में शाम होते ही अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा होता है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant से रिटायर होने वाले कर्मचारी-अधिकारी एक नए सफ़र की शुरुआत पर

यूनियन विवाद पर भी खुलकर चर्चा की गई

ठेका श्रमिकों को लेकर भी चर्चा की गई। सेफ्टी रूल्स की अनदेखी से लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई गई। शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। सभी ठेका श्रमिकों का इन्श्योरेंस कराने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें : BMS की मान्यता काल खत्म होगी नवंबर में, इससे पहले ही सिर फुटव्वल, स्टे की कॉपी मिली BSP GM IR को

संयंत्र के कर्मचारियों के बच्चों के लिए डीपीएस (DPS) में एडमिशन में समानता होनी चाहिए। भेदभाव नहीं होना चाहिए। वहीं, यूनियन विवाद पर पदाधिकारियों ने कहा-फ़र्ज़ी तरीक़े से 10-15 लोगों द्वार ई फ़ॉर्म जमा कराया गया था। पंजीयक द्वारा निरस्त करने के बाद उन्होंने कोर्ट में परिवारवाद लगाया। न्यायालय द्वारा भी निरस्त कर स्टे नहीं दिया गया और 2015 को मान्य किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : सेल जूनियर आफिसर परीक्षा: कर्मचारी से अधिकारी बनने कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 मई को

बीएसपी आइआर विभाग के जीएम को सौंपा ज्ञापन

यूनियन ने सभी मुद्दे जल्द से जल्द उपरोक्त सभी विषयों पर प्रबंधन से चर्चा कर निराकरण का प्रयास करने का निर्णय लिया। बैठक के पश्चात यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों के साथ आईआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG बोर्ड रिजल्ट: BSP भिलाई टाउनशिप-खदान के 3 स्कूलों के बच्चों ने फहराया पताका, रिजल्ट 86.55%

यूनियन के ये पदाधिकारी रहे मीटिंग में

ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सन्नी इप्पन, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, प्रदीप पाल, भूपेन्द्र बंजारे, जोगिंदर कुमार, उपाध्यक्ष मृगेंद्र कुमार, सचिव नवनीत हरदेल, संजय कुमार साकुरे, नागराजू, पूरन लाल साहू, प्रकाश सोनी, आरके सोनी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, अंरविद सिंह, अखिलेश उपाध्याय, सुधीर गडेवाल, सुबोधित सरदार, जगजीत सिंह, प्रमोद कुमार, भागीरथी चन्द्राकर, राजीव सिंह, घनशयाम साहू, सुदीप सेन गुप्ता, गंगा राम चौबे, अशोक कुमार, नरोत्तम बारले, प्रशांत शीरसागर उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL IISCO Burnpur Midtown Club में ओपन टू ऑल कैरम टूर्नामेंट, रात 2 बजे तक चला फाइनल मैच

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension News: ऐलिमेंट और प्रतिशत के अनुसार मिली दिव्यांग्ता पेंशन, मिला वीरता पुरस्कार का बकाया भत्ता भी
Next: भिलाई के जे भागवत ने एशियन इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, चीन में फहराया तिरंगा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.