Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Summer Sports Training Camp 2024 शुरू, 15 मई तक रजिस्ट्रेशन, भेजिए बच्चों को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Summer Sports Training Camp 2024 शुरू, 15 मई तक रजिस्ट्रेशन, भेजिए बच्चों को

11/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Summer-Sports-Training-Camp-2024-starts-registration-till-15th-May
  • राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हर साल की तरह इस साल भी भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग (Cultural and Civic Facilities Department) द्वारा, स्कूली बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। इसके लिए 11 मई, 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है तथा कुछ खेलों के प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सेल जूनियर आफिसर परीक्षा: कर्मचारी से अधिकारी बनने कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 मई को

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन 15 मई 2024 के उपरांत किया जाएगा, जिसकी विधिवत् घोषणा की जाएगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 में शामिल 25 खेलों का प्रशिक्षण, विभिन्न खेल परिसरों, शालाओं के हॉल एवं क्रीड़ागणों में प्रदान किया जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : CG बोर्ड रिजल्ट: BSP भिलाई टाउनशिप-खदान के 3 स्कूलों के बच्चों ने फहराया पताका, रिजल्ट 86.55%

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में शामिल 25 खेलों की सूची

एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉल बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंण्डबॉल, हॉकी, कराटे, जूडो, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी, टेनिस, टेबल टेनिस, वालीबॉल, योगा, सायकल पोलो, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, खो-खो, नेटबॉल, भारोत्तोलन तथा कुश्ती। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों (कोच) द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 का समापन 10 जून, 2024 को सम्भावित है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL IISCO Burnpur Midtown Club में ओपन टू ऑल कैरम टूर्नामेंट, रात 2 बजे तक चला फाइनल मैच

15 मई तक रजिस्ट्रेशन होगा

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के लिये सभी संबंधित ग्राउंड्स/स्टेडियम में खिलाड़ियों का पंजीयन 11 मई, 2024 से 15 मई, 2024 तक प्रातः 6.00 बजे से 07.30 बजे तक किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : लकड़ी के चम्मच पर क्रिकेटरों के चेहरे उकेर विश्व रिकॉर्ड बनाया SAIL BSP के पूर्व अधिकारी पांडुरंगा राव ने

अब तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के लिए, सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में 65 लड़के और 10 लड़कियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जिम्नास्टिक खेल परिसर सेक्टर-4 में 31 विद्यार्थियों को तथा भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 नेटबॉल ग्राउंड में 20 बालक और 10 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही पावरलिफ्टिंग के लिए पावर जिम सेक्टर-6, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में भी प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : रथयात्रा 2024 की तैयारी शुरू: श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4में रथ निर्माण के लिए पूजा

25 खेलों एवं शिविर हेतु विभिन्न खेल परिसरों की सूची

एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयंती स्टेडियम एवं आईटीआई-खुर्सीपार में, बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में, बॉल बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बॉल बैडमिन्टन ग्राउंड, सेक्टर-4 में, बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बास्केटबॉल कोर्ट, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में तथा बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-2 इस्पात क्लब, सेक्टर-8 इस्पात क्लब, इन्डोर स्टेडियम, सेक्टर-1 इस्पात क्लब।

ये खबर भी पढ़ें : Automobile Updates: सिर्फ 30 दिन में बिकी 50 हजार कारें, जानें इस जानदार कार की स्पेसिफिकेशंस

यह लिस्ट भी देखिए जहां हो रहा प्रशिक्षण

इसी प्रकार शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-5 के हॉल में, क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-1 इस्पात क्लब एवं बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, इंदिरा प्लेस में, फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंत स्टेडियम एवं हॉस्पिटल सेक्टर में, हैंण्डबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईएमएमएस, सेक्टर-10 एवं हैंडबॉल ग्राउण्ड, सेक्टर -4 में, हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयंती स्टेडियम में, जूडो प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-4 जूडो हॉल में, पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-6 पावर जिम में, कबड्डी प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम एवं खुर्सीपार में, टेनिस प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम तथा बीएसपी टेनिस कॉम्पलेक्स, सिविक सेंटर में, टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, इंदिरा प्लेस, इस्पात क्लब-खुर्सीपार में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Automobile News: इंडिया में हाइब्रिड कार की लॉन्चिंग की तैयारी में हुंडई, जानिए कंपनी की लंबी-चौड़ी प्लानिंग

टाउनशिप और खुर्सीपार तक दायरा

वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर (volleyball training camp) पंत स्टेडियम, इस्पात क्लब-खुर्सीपार, हुडको एवं सेक्टर-5 में, योगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसएसएस सेक्टर-10 में, सायकल पोलो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसएसएस, सेक्टर-7 में, कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-5 इस्पात क्लब, इस्पात क्लब-मरोदा, सेक्टर-1 इस्पात क्लब, फेंसिंग प्रशिक्षण शिविर एसएसएस, सेक्टर-7 में, जिमनास्टिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल परिसर, सेक्टर-4 में, खो-खो प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-4 खेल परिसर एवं खुर्सीपार में, नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईएमएमएस, सेक्टर-6 में, भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-6 इस्पात क्लब तथा कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीएसपी अखाड़ा, सेक्टर-3 में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Automobile Sector: लगातार चार महीने से कंपनी बेच रही 50-50 हजार कारें, जानें ताबतोड़ कारोबार के पीछे की कहानी

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास

इन सभी ग्राउंड्स/स्टेडियम में विगत वर्ष भी खेलों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अतः इच्छुक प्रतिभागी, अधिक जानकारी के लिए उल्लेखित स्थानों में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिवर्ष आयोजित इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बीएसपी व गैर बीएसपी शालाओं के लगभग 3000 छात्र/छात्राएं भाग लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में भीषण सड़क हादसा, CISF की 2 महिला सिपाही ICU में भर्ती, कार चालक फरार

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) द्वारा इन प्रशिक्षण शिविरों की आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था करवायी जाती है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर है, जो बच्चों की खेल प्रतिभाओं को अवसर देकर उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के मेरिट में आये छात्र छात्राओं को बधाई देने पहुंचे राजेन्द्र साहू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई के जे भागवत ने एशियन इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, चीन में फहराया तिरंगा
Next: Lok Sabha Election Fourth Phase 2024: VIP से लेकर VVIP सीट, चर्चित चेहरे, रण में आमने-सामने डटे दिग्गजों की पूरी लिस्ट

Related Stories

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.