Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election Fourth Phase 2024: VIP से लेकर VVIP सीट, चर्चित चेहरे, रण में आमने-सामने डटे दिग्गजों की पूरी लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election Fourth Phase 2024: VIP से लेकर VVIP सीट, चर्चित चेहरे, रण में आमने-सामने डटे दिग्गजों की पूरी लिस्ट

12/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-Fourth-Phase-2024-Complete-list-of-VIP-to-VVIP-seats-famous-faces-stalwarts

चौथे फेज की प्रमुख सीट, बड़े चेहरे और एक-दूसरे को पटखनी देखने युद्ध में उतरे दिग्गज

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव के तहत 13 मई को चौथे फेज की वोटिंग होगी। इसमें नौ राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश सहित कुल 10 प्रांत की 96 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इन प्रदेशों की 96 सीटों से कुछ ऐसे सीट है जिस पर लोकल स्तर लेकर राज्य और केन्द्रीय स्तर के लोगों की नजरें जमी हुई है।

साथ ही कुछ ऐसे सीट है जो हमेशा सुर्खियों में रहती है। वहीं कुछ सीट पर VIP, VVIP एक-दूसरे को पटखनी देने रण में उतर चुके है, जिससे नि:संदेह वह सीट हाईप्रोफाइल बन चुकी है। आज हम आपको चौथे फेज की आठ चर्चित सीट, सुर्खियों में रहने वाले नेता और अन्य समीकरणों के लिए लिहाज से प्रसिद्ध ऐसी सीटों के बारे में विस्तार से बताएंगे…।

चर्चित चेहरे और उन दिग्गजों की सूची देखिए

01) अखिलेश यादव : कन्नौज

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश (UP) की कन्नौज से चुनाव लड़ रहे है। अखिलेश राज्य के मुख्यमंत्री (CM) रह चुके है। देश के बड़े राजनीतिक परिवार से आते है। इस सीट पर फिलहाल BJP के सुब्रत पाठक सांसद है। सुब्रत ने 2019 चुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।

02) बहरामपुर सीट :

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां विपक्ष के INDIA Bloc में सहयोगी कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी रण में है। TMC से पूर्व इंडियन क्रिकेट यूसुफ पठान चुनाव लड़ रहे है। उनके खिलाफ कांग्रेस से वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ताल ठोंक रहे है।

03) बेगूसराय :

बिहार की बेगूसराय सीट से केन्द्री मंत्री और BJP के मुखर नेता गिरीराज सिंह चुनाव लड़े है। उनके खिलाफ INDIA Bloc संयुक्त उम्मीदवार खड़ा किया है। इसमें CPI लीड कर रही है। कांग्रेस, राजद और अन्य वाम दलों का समर्थन मिल रहा है। यहां से 2019 चुनाव में कन्हैया कुमार चुनाव हार गए थे। इस बार CPI ने पूर्व MLA अवधेश राय को संयुक्त प्रत्याशी बनाया है।

04) महुआ मोइत्रा :

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर से TMC नेता महुआ मोइत्रा मैदान में है। फिलहाल महुआ कैश-फॉर-क्वेरी मामले का सामना कर रहीं है। महुआ के सामने BJP की टिकट पर कृष्णानगर राजपिरवार की अमृता रॉय ताल ठोंक रहीं है।

05) कडप्पा :

आंध्र प्रदेश (AP) राज्य की कडप्पा सीट पारिवारिक कलह के चलते काफी चर्चा में है। यहां AP के पूर्व CM YSR की बेटी और PCC चीफ YS शर्मिला का मुकाबला उनके चचेरे भाई YS अविनाश रेड्डी से है। अविनाश YRS कांग्रेस (YRSCP) से दो बार सांसद रह चुके है।

06) आसनसोल :

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से इस बार बर्धमान-दुर्गापुर के मौजूदा सांसद एसएस.अहलूवालिया BJP से चुनाव लड़ रहे है। यहां से भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने BJP की टिकट को ठुकरा दिया था। इस सीट पर पूर्व BJP नेता और शत्रुघ्न सिन्हा TMC की टिकट पर दांव लगा रहे है, जो फिलहाल यहां से सांसद है।

07) हैदराबाद :

विपक्ष के मुखर नेता (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी यहां से चुनाव लड़ रहे है। इस सीट पर अभिनेत्री से नेता बनीं माधवी लता को BJP ने प्रत्याशी बनाया है। BRS की टिकट पर गद्दाम श्रीनिवास यादव और कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को उम्मीदवार बनाया है।

08) अर्जुन मुंडा :

झारखंड की खूंटी सीट से BJP उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ताल ठोंक रहे है। अर्जुन मुंडा फिलहाल केन्द्रीय मंत्री है। झारखंड के CM रह चुके है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने यहां से कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी घोषित किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Summer Sports Training Camp 2024 शुरू, 15 मई तक रजिस्ट्रेशन, भेजिए बच्चों को
Next: EPF 95 Pension: सदस्य की मौत के बाद आश्रित बच्चों को मिलेगी पेंशन, ऐसे लें बाल पेंशन का लाभ, ये है पूरा प्रोसेस

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.