Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर पूर्व IAS और वित्तमंत्री ओपी.चौधरी ने दे दिया बड़ा बयान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big Breaking : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर पूर्व IAS और वित्तमंत्री ओपी.चौधरी ने दे दिया बड़ा बयान

14/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
ias-in-dur

किसी शब्द की उत्पत्ति उसकी संस्कृति और जीवन के आधार से होती है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग आए वित्तमंत्री

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। पूर्व IAS और छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी.चौधरी बुधवार को दुर्ग स्थित साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली स्वतंत्रता से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन और पूर्वजों के बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाता हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व की प्राचीन संस्कृतियों से एक बताते हुए यहां की विशिष्टता से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक उदाहरण भी पेश किए।

वित्त मंत्री ओपी.चौधरी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया’ कही जाती है। ‘सर्व भवन्तु सुखिन” के भाव में अलग-अलग जाति, धर्म, देश के लोग ही समाहित नहीं हैं, बल्कि इसमें मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों, चेतन के अलावा जड़ भी समाहित हैं। निर्जीव, पर्वत, नदी, पत्थर सभी सम्मिलित हैं।

इतनी बड़ी परिकल्पना केवल भारतीय संस्कृति में की जा सकती है। भारत की एकता और अखंडता को एक राष्ट्र के तौर पर निर्मित बनाए रखने के लिए जरूरी है कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को कम किया जाए। किसी शब्द की उत्पत्ति उसकी संस्कृति और जीवन के आधार पर ही होती हैं। जब देश रहेगा तो हमारा भविष्य रहेगा, जब देश नहीं रहेगा तो हम सभी का भविष्य नहीं रहेगा। देश प्रगति करेगा तो उसका फायदा हम सभी को मिलता हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ें। जब आप अपने आप को मजबूत बनाएंगे तभी आप राष्ट्र की रक्षा कर सकते है। इस दौरान उन्होंने साइंस कॉलेज में ऑडिटोरियम बनवाने का आश्वासन दिया।

इस मौक पर दुर्ग शहर विधायक (MLA) गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण के MLA ललित चन्द्राकर, अहिवारा के MLA डोमनलाल कोरसेवाड़ा, साजा के MLA ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, Ex MLA लाभचंद बाफना, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, BJP पदाधिकारी सुरेंद्र कौशिक, साइंस कॉलेज के प्रोफेसर्स, गर्ल्स कॉलेज दुर्ग के प्रोफेसर्स सहित स्टूडेंट्स और अन्य मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भत्ते, रिफंड ईपीएस शेयर, सेवानिवृत्ति के बाद वेतन पर बड़ी खबर
Next: Big News : Bhilai में महिला की करतूत, स्वतंत्रता दिवस से पहले 96 शराब बॉटल के साथ पकड़ायी, ड्राई-डे में खपाने का अंदेशा

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.