Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • HIV AIDS पर छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, Bhilai Steel Plant आया सामने
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

HIV AIDS पर छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, Bhilai Steel Plant आया सामने

14/06/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Big-step-in-Chhattisgarh-on-HIV-AIDS

– छत्तीसगढ़ के विभिन्न उद्योगों के CSR प्रतिनिधियों के साथ HIV एड्स पर संवेदीकरण बैठक आयोजित।
– सामाजिक स्तर पर एचआईवी/एड्स के रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों एवं गतिविधियों पर डाला प्रकाश

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 13 जून 2024 को नवीन स्वास्थ्य भवन सेक्टर 19 स्वास्थ्य संचालनालय (छ.ग.शासन), नवा रायपुर, अटल नगर में एचआईवी/एड्स पर संवेदनशीलता एवं जागरूकता में वृद्धि के उद्देश्य से बड़ा कार्यक्रम हुआ। छत्तीसगढ़ के विभिन्न उद्योगों के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) प्रतिनिधियों के साथ एक संवेदीकरण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में एचआईवी/एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 पर विशेष चर्चा की गई। इस बैठक में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. त्रिनाथ दास, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एनएस ठाकुर एवं उप प्रबंधक (सीएसआर) केके वर्मा ने भाग लिया।
बैठक में एचआईवी/एड्स जागरूकता पर विभिन्न संगठनों/उद्योगों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिए गए, जिसमें सामाजिक स्तर पर एचआईवी/एड्स के रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
डॉ. त्रिनाथ दास और डॉ. एन.एस. ठाकुर ने उपस्थित जनों को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों जैसे जागरूकता कार्यक्रमों, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, पोस्टर प्रतियोगिताओं एवं चिकित्सा शिविरों आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एचआईवी/एड्स के रोकथाम और नियंत्रण के बारे में सविस्तार जानकारी प्रस्तुत की।
विदित हो कि एचआईवी/एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) संक्रमण के बाद होती है। एचआईवी संक्रमण के पश्चात मानवीय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार संभाला अभय बाकरे ने
Next: Bhilai Steel Plant: शिरोमणि पुरस्कार मिला, Power Zone के अधिकारी-कर्मचारियों का चेहरा खिला

Related Stories

SEFI writes to PM Modi Demands formation of the 4th Pay Revision Committee for CPSE executives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

Azmat ali 13/09/2026
Premature Retirement of 12 SAIL officers SEFI-BSP OA Delegation Meets MP Vijay Baghel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश

Azmat ali 13/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Live Only 3517 Employee Voters yet Union Memberships Total 6,677
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Live: कर्मचारी वोटर महज 3517, यूनियनों की मेंबरशिप 6677, सब भ्रम में

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

SEFI writes to PM Modi Demands formation of the 4th Pay Revision Committee for CPSE executives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

Azmat ali 13/09/2026
Premature Retirement of 12 SAIL officers SEFI-BSP OA Delegation Meets MP Vijay Baghel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश

Azmat ali 13/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Live Only 3517 Employee Voters yet Union Memberships Total 6,677
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Live: कर्मचारी वोटर महज 3517, यूनियनों की मेंबरशिप 6677, सब भ्रम में

Azmat ali 13/09/2026
51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.