Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश

Azmat ali 13/09/2026 1 minute read
Premature Retirement of 12 SAIL officers SEFI-BSP OA Delegation Meets MP Vijay Baghel

कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रणाली एवं विशेष रूप से “C” ग्रेड दिए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा करने और जबरन रिटायरमेंट रोक की मांग।

  • सेल के 12 अधिकारियों की समयपूर्व सेवानिवृत्ति के आदेश वापस लेने हेतु सांसद विजय बघेल से हस्तक्षेप की मांग।
  • सांसद विजय बघेल से मुख्य रूप से 12 कार्यपालक अधिकारियों के विरुद्ध जारी अनुचित व औचित्यहीन समयपूर्व सेवानिवृत्ति आदेशों को वापस करवाने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के 12 अधिकारियों के समयपूर्व सेवानिवृत्ति आदेशों को वापस लेने की मांग को लेकर सेफी चेयरमेन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए-बीएसपी के महासचिव अंकुर मिश्रा एवं सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा ने लोकसभा सांसद विजय बघेल से आवश्यक हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
इस संबंध में सेफी की ओर से सांसद विजय बघेल को पत्र प्रेषित कर 12 कार्यपालक अधिकारियों के विरुद्ध जारी समयपूर्व सेवानिवृत्ति आदेशों के पुनर्विचार एवं उन्हें वापस लेने की मांग की गई है।

पत्र में कहा गया है कि लोकहित में समयपूर्व सेवानिवृत्ति का प्रावधान एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था है, लेकिन इसका प्रयोग अत्यंत सावधानी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाना आवश्यक है। इस प्रकार के निर्णय का संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवारों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है तथा इससे संगठन में अधिकारियों के मनोबल, विश्वास एवं कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Burnpur Union Election Live: कर्मचारी वोटर महज 3517, यूनियनों की मेंबरशिप 6677, सब भ्रम में

सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा कि समयपूर्व सेवानिवृत्ति जैसे गंभीर निर्णयों में पर्याप्त पारदर्शिता एवं वस्तुनिष्ठता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य निष्पादन मूल्यांकन में दिए जाने वाले ग्रेड, विशेष रूप से “C” ग्रेड, यदि ऐसे निर्णयों को प्रभावित करते हैं तो उसकी भी समुचित समीक्षा होनी चाहिए, ताकि मूल्यांकन अधिकारी के वास्तविक योगदान एवं कार्य निष्पादन को निष्पक्ष रूप से प्रतिबिंबित करे।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने कहा कि किसी भी अधिकारी के विरुद्ध सत्यनिष्ठा, आचरण अथवा चिकित्सकीय रूप से कार्य करने की क्षमता से संबंधित कोई वास्तविक चिंता होने पर संबंधित सेल नीतियों के अंतर्गत निर्धारित विभागीय, सतर्कता अथवा चिकित्सकीय प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी के सेवाकाल को इस प्रकार समाप्त करने से पूर्व उचित प्रक्रिया एवं प्रभावी समीक्षा का अवसर मिलना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों के बीच सेवा की सुरक्षा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का विश्वास बनाए रखना संगठनात्मक कार्यक्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए उचित समाधान निकाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी रेल मिल के मजदूरों को नहीं मिला वेतन, काम ठप, लगातार 2 शिफ्ट ड्यूटी कराने का आरोप

पत्र के माध्यम से सांसद विजय बघेल से मुख्य रूप से 12 कार्यपालक अधिकारियों के विरुद्ध जारी अनुचित व औचित्यहीन समयपूर्व सेवानिवृत्ति आदेशों को वापस करवाने, कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रणाली एवं विशेष रूप से “C” ग्रेड दिए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा करने तथा समयपूर्व सेवानिवृत्ति की शक्ति के प्रयोग के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी दिशा-निर्देश सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

सेफी एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद विजय बघेल इस विषय की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करेंगे तथा अधिकारियों के हित में न्यायोचित समाधान सुनिश्चित कराने में सहयोग प्रदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP Burnpur Union Election Live: कर्मचारी वोटर महज 3517, यूनियनों की मेंबरशिप 6677, सब भ्रम में
Next: SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.