Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, सीएम नीतीश कुमार व बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भरा राज्यसभा का पर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, सीएम नीतीश कुमार व बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भरा राज्यसभा का पर्चा

Azmat ali 05/03/2026 1 minute read
Bihar to Get a New Chief Minister CM Nitish Kumar and BJP President Nitin Nabin file Nomination for Rajya Sabha

अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन। बिहार छोड़ दिल्ली जाने के फैसले के खिलाफ जेडीयू के कार्यकर्ता भड़क गए। जमकर नारेबाजी की।

  • गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने नामांकन दाखिल किया।

सूचनाजी न्यूज, पटना। बिहार को अब नया मुख्यमंत्री मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बिहार छोड़ दिल्ली जाने के फैसले के खिलाफ जेडीयू के कार्यकर्ता भड़क गए। पार्टी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। अब संभावना है कि बीजेपी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा।

मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा-जनता ने 2030 के लिए वोट दिया था। अब बीच में छोड़कर जाना, जनता का अपमान होगा। इधर-गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा-पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL IISCO स्टील प्लांट का ग्रीनफील्ड विस्तार, एक और समझाैता, पढ़िए 2029 तक की प्लानिंग
Next: SAIL BSL: बाइपास, डैम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टूडेंट हॉस्टल, ESIC अस्पताल पर विधायक श्वेता सिंह ने कर दी डीआइसी से बड़ी मांग 

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.