Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के भ्रष्ट ठेकेदारों-अधिकारियों के खिलाफ बाइक रैली, हड़ताल की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के भ्रष्ट ठेकेदारों-अधिकारियों के खिलाफ बाइक रैली, हड़ताल की धमकी

Azmat ali 21/12/2025
Bike Rally Against Corrupt Contractors and Officers of Bokaro Steel Plant, Threat of Strike

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की ओर से ठेका मजदूरों पर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ उठी आवाज।

  • सेल बीएसएल प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि न्याय किया जाए।
  • मजदूरों के शोषण पर विराम लगाएं। उत्पादन बढ़ाने में जोर दें।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की ओर से ठेका मजदूरों पर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ बाइक रैली निकाली गई। प्रबंधन एवं ठेकेदार पर हल्ला बोल का नारा देते हुए शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाली गई।

जुलूस के बाद सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि प्लांट का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाओ, ठेका मजदूरों पर 20% छंटनी करने का मनोवैज्ञानिक दबाव देना बंद करो, मिनिमम वेज की वेतन की गारंटी, ठेका मजदूरों को 60 वर्ष की सेवा की गारंटी के लिए ठेकेदार बदले मजदूर वही रहे की नीति लागू करने, समान काम के लिए समान मजदूरी, सेल में स्टील वेज मिनिमम 26000 लागू करने, मिनिमम वेज भुगतान नहीं करने वाले उचित फाइनल भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदार को चिन्हित कर ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की।

भ्रष्ट अधिकारी को भी चिन्हित कर दंडित किया जाए। सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण ठेका मजदूरों को मुहैया कराया जाए। ठेका मजदूरों के इलाज के लिए बीजीएच में व्यवस्था की जाए। बच्चों को पढ़ाई के लिए बीएसएल द्वारा संचालित स्कूलों की में व्यवस्था की जाए।

क्वार्टर ठेका मजदूरों को भी मुहैया कराया जाए। सभी ठेका मजदूरों को वार्षिक इंक्रीमेंट, मकान भाड़ा भत्ता, साइकिल भता, रात्रि पाली भता, कैंटीन भत्ता, स्पेशल भत्ता इंसेंटिव रिवॉर्ड की व्यवस्था की जाए।

ठेका अवधि तक गेट पास निर्गत किया जाए। ठेका नीति में आवश्यक परिवर्तन का ठेका मजदूरों को जबकि सुरक्षा की जाए। स्थाई प्रकृति के कार्य में कर रहे ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए। फाइनल रकम से वार्षिक बोनस का भुगतान अलग कर दुर्गा पूजा के समय बीएसएल की तरह बोनस का भुगतान ठेका मजदूरों को भी किया जाए।

सभी प्रकार के एनआईटी निविदा में प्रस्तावना के अंतर्गत पूर्व के भांति सुरक्षा को देखते हुए कुशल, अर्ध कुशल, कुशल, अति कुशल की संख्या आईडी के आधार पर समावेश करने की गारंटी की जाए। अन्यथा प्लांट के अंदर ठेका मजदूर हड़ताल पर जाएंगे।

बाइक रैली में मुख्य रूप से प्राण सिंह, ओम प्रकाश राय पप्पू, मोइन आलम, प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश, सकी इमाम, अच्छे मंडल, सत्येंद्र मांझी, मंजूर अंसारी, रंजीत रजक, आनंद, दिलीप, धर्मेंद्र, शंकर, गुड्डू, वीरेंद्र, सनातन, गोरा, राम प्रसाद, बलिराम, मीणा,परिदृश,लक्ष्मण आदि शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग के अध्यक्ष बने पार्षद पीयूष मिश्रा
Next: एफएसएनएल KONOIKE टेनिस टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में भिलाई के खिलाड़ियों का जलवा, पढ़ें रिजल्ट

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.