- खदान मजदूर संघ किरंदुल एवं बचेली के पदाधिकारियों द्वारा सीएमडीसी के अध्यक्ष से किया गया सौजन्य भेंट।
सूचनाजी न्यूज, किरंदुल। ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल एवं बचेली शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष एवं सीएमडीसी-एनएमडीसी के निदेशक सौरभ सिंह के बचेली आगमन पर मुलाकात व स्वागत किया गया।
स्थानीय एनएमडीसी अतिथि गृह में स्वागत अभिनंदन किया गया। सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक परिचर्चा की गई। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी की विशेष उपस्थिति रही। खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, बचेली शाखा के अध्यक्ष दीप शंकर देवांगन, सचिव सुरेश तामो, अमित मिश्रा, अमित देवांगन, मुरलीधर रावटे द्वारा श्रम संघ के विस्तारीकरण को लेकर सकारात्मक परिचर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह द्वारा राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ श्रमिक हितों के लिए सदैव ही तत्पर रहने वाली श्रमिक संघ को सफलता हेतु शुभकामनायें दी गई तथा सदैव ही सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में प्रमुख एवं खनिज खनिजों तथा बहुमूल्य पत्थरों की खोज करना तथा खनिजों के अंवेषण एवं दोहन तथा खानों के विकास के लिए खनन अधिकार प्राप्त करना, खनिजों के उत्पादन को बढ़ाना, खनिज संसाधनों की खोज और दोहन, खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना और संवर्धन तथा छत्तीसगढ़ में खनन के नए क्षेत्रों की खोज करना और छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र का नेतृत्व कर उसे एक सुरक्षित एवं अच्छी स्थिति में बनाये रखने हेतु संरक्षित करना है।