Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro BMS की कमेटी भंग, लगे गंभीर आरोप, तदर्थ समिति 3 माह में कराएगी चुनाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro BMS की कमेटी भंग, लगे गंभीर आरोप, तदर्थ समिति 3 माह में कराएगी चुनाव

Azmat ali 10/09/2025 1 minute read
Bokaro BMS Committee dissolved ad hoc committee will Conduct Elections in 3 Months

तदर्थ समिति तीन महीने तक यूनियन का समस्त कार्य करेगी। तीन माह के अन्दर ही अधिवेशन करने के लिए अधिकृत किया गया है।

  • साढ़े तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है।
  • डेढ़ साल से समय मांगा जा रहा है।
  • कार्य समिति की बैठक में कई बार टोका गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बीएमएस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारतीय मजदूर संघ झारखण्ड प्रदेश कमेटी की ओर से बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। कार्यसमिति को भंग करने के बाबत महामंत्री बिनोद कुमार को पत्र लिखा गया है।

यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय मजदूर संघ के अन्तर्गत कार्यरत यूनियन के एकवार्षिक/ द्विवार्षिक अधिवेशन का प्रवाधान है, जिसके अन्तर्गत भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री की ओर से कई बार मौखिक अधिवेशन करने की सलाह दी गई थी। परन्तु अधिवेशन नहीं कराया गया, जिसके कारण भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति ने बोकारो समिति को ही भंग कर दिया है। प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्ताव का उल्लंघन करने का आराप भी लगा है। जो भारतीय मजदूर संघ रीति नीति एवं अनुशासन का खुला उल्लंघन बताया जा रहा है।

तीन वर्ष समाप्ति उपरांत भी अधिवेशन नहीं कराया गया, जिसके कारण यूनियन की कार्यसमिति को प्रदेश कार्यसमिति के निर्णयानुसार भंग कर दिया गया है। कार्य संचालन हेतु एक अस्थायी तदर्थ समिति का भी गठन किया गया है। इसके संयोजक बीबी गोसाई-9835145697, सदस्य मनोज कुमार सिंह-9431967118, पांडव दास-9835323817

तदर्थ समिति तीन महीने तक यूनियन का समस्त कार्य करेगी। तीन माह के अन्दर ही तदर्थ समिति को अधिवेशन करने के लिए अधिकृत किया गया है।

बीएमएस झारखंड के उपाध्यक्ष, बोकारो के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एनजेसीएस सदस्य कृष्णा राय ने इसकी पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि कमेटी को भंग कर दिया गया है। बायलॉज के अनुसार वार्षिक आमसभा दो साल में होना था। साढ़े तीन साल से चुनाव नहीं हुआ है। डेढ़ साल से समय मांगा जा रहा है। कार्य समिति की बैठक में कई बार टोका गया। पत्र जारी किया गया। प्रदेश कमेटी की ओर से तीन बार पत्र दिया गया। बावजूद, कोई रुचि नहीं लेने पर भंग कर दिया गया है। केंद्रीय कमेटी को सूचित करने के बाद फैसला लिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम खराब, फ्लाइट भोपाल, भुवनेश्वर, कोलकाता, नागपुर डायवर्ट
Next: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम 3 में गैस रिसाव, मचा हड़कंप, एरिया सील

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.