Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन: सेक्टर 6 में हरियाली का संदेश, ईडी संग BIDU सदस्यों ने रोपे पौधे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन: सेक्टर 6 में हरियाली का संदेश, ईडी संग BIDU सदस्यों ने रोपे पौधे

Azmat ali 27/07/2026 1 minute read
Bokaro Ispat Diplomadhari Kamgar Union Message of Greenery in Sector 6 ED Plants Saplings

ईडी वर्क्स अनूप कुमार दत्ता, ईडी प्रोजेक्ट अनीश सेन गुप्ता, सीजीएम कुंदन कुमार संग डिप्लोमाधारियों ने पौधारोपण किया।

  • पौधारोपण अभियान में BIDU के पदाधिकारियों एवं भारी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक और अनुकरणीय पहल करते हुए बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन (BIDU) ने सेक्टर-6 में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि इस्पात कर्मियों और आम नागरिकों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

कार्यक्रम में बोकारो स्टील प्लांट एवं नगर प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। अनूप कुमार दत्ता- (अधिशासी निदेशक, संकार्य-BSL), अनीश सेन गुप्ता-अधिशासी निदेशक, परियोजनाएं, कुंदन कुमार-मुख्य महाप्रबंधक, नगर सेवा भवन, डॉ. आनंद कुमार-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बोकारो जनरल अस्पताल ने भी पौधारोपण किया।

सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने यूनियन के सदस्यों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने उपस्थित कर्मचारियों के प्रकृति के प्रति उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक शहर बोकारो की पहचान केवल इस्पात उत्पादन से ही नहीं, बल्कि यहाँ की हरियाली से भी है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।

BIDU द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान समाज और प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। अतिथियों ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने यूनियन को भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी और पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का सुझाव दिया।

इस वृक्षारोपण अभियान में BIDU के पदाधिकारियों एवं भारी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर ने उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा यह विश्वास दिलाया कि संगठन आगे भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरण हितैषी कार्यों में अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संटू कुमार, पंकज कुमार, नितेश कुमार, प्रेमनाथ राम एवं चंदन कुमार की विशेष भूमिका रही।

साथ ही मौके पर यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, संयुक महामंत्री रत्नेश मिश्रा, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री नबा हेंब्रम, सिद्धार्थ सेन, धर्मेंद्र मिश्रा, गजानन तिवारी, चंदन द्विवेदी,निरंजन कुमार, सरफराज आलम, चंद्रभान झा एवं सभी डिप्लोमा कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: बीएसपी ठेका श्रमिकों को जल्द करें केंद्रीय न्यूनतम वेतन का भुगतान, वरना भुगतो अंजाम
Next: BSP VR 2026: भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम इंचार्ज संग 39 अधिकारियों की वीआर सूची जारी, 86 कर्मचारियों का नाम

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.