Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Officers Association Election 2024: अशोक उपाध्यक्ष, मनोज DGS और संयुक्त कोषाध्यक्ष बने कौशल किशोर, अजय पांडेय गुट का कब्जा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Officers Association Election 2024: अशोक उपाध्यक्ष, मनोज DGS और संयुक्त कोषाध्यक्ष बने कौशल किशोर, अजय पांडेय गुट का कब्जा

28/02/2024 1 minute read
Bokaro-Steel-Officers-Association-Election-2024-Ashok-Vice-President-Manoj-DGS-and-Kaushal-Kishore-become-Joint-Treasurer

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति गठित हो गई है। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के बाद अब कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव हो गया है।

अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत 30 जोनल प्रतिनिधियों को वोट डालना था, लेकिन एक अनुपस्थित थे। इस वजह से 29 वोट ही पड़े। इसी के साथ ही महासचिव अजय पांडेय गुट का बीएसओए पर कब्जा हो गया है। अधिकतर पदों पर इनके पैनल के ही सदस्यों को जीत नसीब हुई है।

चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में ओए बिल्डिंग में बुधवार शाम को चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। काफी रोचक मुकाबला रहा। एक-2 वोट से भी जीत हार का फैसला हुआ है। लगातार तीन बार अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले एके सिंह खेमा को काफी झटका लगा है। उनके पैनल से महासचिव पद के उम्मीदवार चुनाव हार गए थे। अब शेष पदों पर ही मायूसी हाथ लगी है।

महासचिव अजय पांडेय के मुताबिक अधिकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के मैनेजर अशोक कुमार का सीआरम 3 के सीनियर मैनेजर ललित मोहन से मुकाबला रहा। कुल 29 लोगों ने वोट किया। अशोक कुमार को 15 वोट मिला। ललित मोहन को 14 वोट मिला। इस तरह अशोक कुमार जीत गए।

वहीं, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी के एक पद पर एचआरसीएफ के मैनेजर मनोज कुमार की फायर सर्विसेस के एजीएम कुमार रजनीश से भिड़ंत थी। मनोज कुमार को 16 वोट मिला, जबकि कुमार रजनीश को 13 वोट मिला। मनोज कुमार वर्तमान में उपाध्यक्ष हैं।

संयुक्त कोषाध्यक्ष के पद पर वित्त एवं लेखा विभाग के जूनियर आफिसर कौशल किशोर राय को 15 वोट मिला। एसएमएस 2 के मैनेजर विनोद विश्वकर्मा ने कड़ी टक्कर दी और 14 वोट ही हासिल कर सके। इस तरह 1 वोट से चुनाव हार गए। इस तरह कौशल किशोर राय जीत गए।

सेक्रेटरी के 6 पद पर चुनाव हुआ। इसमें रंचक कुमार पांडेय, ओम प्रकाश, शरद गंगवार जीत गए। तीन लोगों का टाई हो गया। टॉस के जरिए फैसला होगा। समाचार लिखे जाने तक सदस्यों को घर से बुलाया गया था। 3 पद पर 6 लोगों में टाई हो गया है। आयुष कुमार, लखविंदर सिंह, नंद कुमार, सुधा गिरी, सुजीत राउत, प्रवीण कुमार के बीच फैसला होना है। एकमात्र महिला प्रत्याशी सुधा गिरी हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: तस्करी पर एक्शन: रायपुर में 3.89 करोड़ की विदेशी सिगार, सिगरेट नष्ट
Next: कम पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लिया रडार पर

Related Stories

Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
Is the BSP collecting school fees from the children of SC ST employees 884 deducted from payment employees await a response
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.