बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

Bokaro Steel Plant Accident: Goods vehicle crushes employee
  • सीआइएसएफ ने पूरे एरिया को घेर लिया है। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में बड़ा हादसा हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस-1 एरिया में हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचल दिया है। हाइवा के पहिए के नीचे बाइक फंसी हुई है। कर्मचारी का शव खून से लथपथ है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह का Bokaro Steel Plant दौरा और सौगात, पढ़िए डिटेल

हादसे के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया है। सीआइएसएफ (CISF) ने पूरे एरिया को घेर लिया है। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे की वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे की वजह से हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोकारो हॉफ मैराथन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 21,10, 5 और 2 किलोमीटर की दौड़, कैश पुरस्कार

Shramik Day

हादसे के बाद काफी देर के बाद उठाया गया। मृतक की पहचान ठेका मजदूर सत्येंद्र तिवारी के रूप में हुई है। शारदा इंटरप्राइजेस कंपनी में कार्यरत था। बतौर सुपरवाइजर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल अंधा मोड़ है। पूर्व में भी कई हादसे यहां हो चुुके हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर कोई विशेष इंताजम नहीं किए गए हैं।