Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह का Bokaro Steel Plant दौरा और सौगात, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह का Bokaro Steel Plant दौरा और सौगात, पढ़िए डिटेल

21/12/2024 (Last updated: 21/12/2024) 1 minute read
SAIL Director Personal KK Singh's visit to Bokaro Steel Plant and gift, read details

निदेशक (कार्मिक) ने बोकारो स्टील प्लांट का किया दौरा, महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ और हितधारकों से संवाद।

  • जेएनबी पार्क में वृक्षारोपण कर की। इसके बाद उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया।
  • बीएसएल के कुछ प्रमुख उत्पादन विभाग कोक ओवन, एसएमएस-न्यू, हॉट स्ट्रिप मिल और कोल्ड रोलिंग मिल-3 का दौरा किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) के निदेशक (कार्मिक) के.के. सिंह ने शनिवार का बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के अपने दो दिवसीय दौरे का समापन किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया। और विभिन्न हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की प्रगति को नई दिशा दी।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में 10 PSU, 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाइयों के प्रोडक्ट के स्टॉल, ये है प्लानिंग

20 से 21 दिसंबर 2024 तक चले इस दौरे की शुरुआत बीएसएल में ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (एचसीएम) सिस्टम के शुभारंभ और इसकी सफल “गो-लाइव” के साथ हुई। इस उद्घाटन के बाद केके सिंह ने विभिन्न ट्रेड यूनियनों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर सहयोगात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP नंदिनी माइंस में मिशन लक्ष्मी शुरू, Breast और Reproductive Organ कैंसर संग इन बीमारियों पर सलाह

दौरे के दूसरे दिन 21 दिसंबर की शुरुआत केके सिंह ने बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके. तिवारी के साथ जेएनबी पार्क में वृक्षारोपण कर की। इसके बाद उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया।

ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ मेला 2024: ट्रेनों में नहीं है फ्री यात्रा, टिकट लेकर जाइएगा प्रयागराज, वरना बिना टिकट पकड़ेगा रेलवे

बोकारो निवास लॉन क्षेत्र में बोकारो हाफ मैराथन 2025 के लिए एकीकृत पंजीकरण की शुरुआत की, जो स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव अजय कुमार पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में घटते कर्मचारी, बढ़ते मुद्दे, कर्मचारियों की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? मैनेजमेंट पर अनफेयर लेबर प्रैक्टिस का आरोप

इसके बाद उन्होंने बीएसएल के कुछ प्रमुख उत्पादन विभाग यथा कोक ओवन, एसएमएस-न्यू, हॉट स्ट्रिप मिल और कोल्ड रोलिंग मिल-3 का दौरा कर इन इकाइयों का जायज़ा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant ने 2 कब्जेदार से बड़ा मकान कराया खाली

कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए केके सिंह ने सेक्टर 9 स्थित प्रज्ञान केंद्र सीसीबीसी में सेफ्टी ट्रेनिंग के मॉडल इक्विप्मेंट एरिया का उदघाटन किया।

डायरेक्टर पर्सनल ने बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया और संगठन के दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप मानव संसाधन नीतियों को तैयार करने पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोलानी पीएफ ट्रस्ट का राउरकेला HSL CPF में विलय 1 जनवरी से प्रभावी

इस बैठक में बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल हुए। अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान सिंह ने नवाचार, कर्मचारी कल्याण और एच आर प्रबंधन उत्कृष्टता के प्रति सेल की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। निदेशक (कार्मिक) अपराह्न बोकारो से विदा हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: Merger of Bolani PF Trust with HSL CPF Trust of RSP

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: पर्यावरण जागरुकता का मंत्र, “क्वेस्ट-ऑन” और EMD में ये इवेंट
Next: SAIL बोकारो हॉफ मैराथन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 21,10, 5 और 2 किलोमीटर की दौड़, कैश पुरस्कार

Related Stories

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.