Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: आवास की बालकनी का ढहा छज्जा, बाल-बाल बचे अधिकारी, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: आवास की बालकनी का ढहा छज्जा, बाल-बाल बचे अधिकारी, देखिए वीडियो

26/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Balcony-of-the-residence-collapsed-officers-family-narrowly-escaped-watch-video-1

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के आवासों की हालत भी भिलाई जैसी ही है। जर्जर आवासों में रहने वाले कार्मिकों की जान खतरे में हैं। बीती रात एक अधिकारी के आवास पर आफत आई। छज्जा टूटकर गिर गया।

लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस बात को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों में काफी आक्रोश है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनर्स के मन की बात: EPS 95 पेंशनर्स भुखमरी की कगार पर, आखिरी उम्र तक लड़ने का भरा दम

बताया जा रहा है कि आवास संख्या 2394 (4डी) में हादसा हुआ है। रात करीब 12:30 बजे एक तेज़ आवाज़ सुनी गई। इस आवास असिस्टेंट मैंनेजर वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के साहिल गुप्ता के नाम पर आवंटित है। इनके साथ ही ओजी एंड सीबीआरएस के असिस्टेंट मैनेजर सचिन गर्ग भी रहते हैं। दोनों अविवाहित अधिकारी यहां रहते हैं। साहिल गुप्ता अपने पैतृक आवास हरियाणा घर गए हुए हैं। जबकि सचिन गर्ग घर में ही थी। पिछले डेढ़ साल से रह रहे हैं। बालकनी में ही कपड़े सूखने के लिए फैलाते हैं और वहीं उठना-बैठना भी करते हैं।

तेज आवाज सुनकर सचिन दहल उठे। दरवाजा खोलकर देखने की हिम्मत तक नहीं हुई। नीचे गए और बाहर से देखा। तब तक पड़ोसी भी घर से बाहर निकल चुके थे। दहशत ऐसी की रात में कहीं और सोए।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए न करने के पीछे का खुला राज

ऐसा लगा कि बिल्डिंग गिर गई। किसी इमारत के गिरने जैसी आवाज लग रही थी। ऐसी ही घटना दो बार पूर्व में हो चुकी है। पहले आवास संख्या 2300 4डी में हुआ था। हर दिन इस तरह के हादसे से दहशत का माहौल है। सभी लोगों के लिए अधिक चिंताजनक होता जा रहा है। विशेष रूप से 4डी सेक्टर में, जहां क्वार्टर बहुत पुराने हैं और तत्काल निरीक्षण की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: PF Trust को लेकर दायर हो रहा केस, हाईकोर्ट की भाषा ही समझता है EPFO…

BSL के  कार्मिकों ने अधिकारियों से निवेदन किया है कि इस तरह के हादसे को रोका जाए। मेंटेनेंस कार्य युद्धस्तर पर किए जाएं। पेंडिंग शिकायतों का निराकरण किया जाए। शिकायतों को नजर अंदाज करना किसी दिन भारी पड़ सकता है। निश्चित रूप से इसकी गाज संबंधित विभाग पर ही गिरेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Automobile Sector: 4 करोड़ की Lamborghini का फील अब 12 लाख वाली TATA की इस नई सेंगमेंट में
Next: Employees Pension Scheme 1995: किसको मिलेगी नॉमिनी या Parents पेंशन, लाखों का मामला, पढ़िए डिटेल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.