Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने मनाया 50वां बर्थडे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने मनाया 50वां बर्थडे

Azmat ali 12/12/2025
Bokaro Steel Plant BSL Hot Strip Mill Celebrates 50th Birthday

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन तथा अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त ने अधिकारियों संग केक काटकर बधाई दी।

  • 12 दिसंबर 1975 को बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल का कमिशनिंग किया गया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल ने 12 दिसंबर 2025 को अपने स्थापना के 50 वर्षों के गौरवपूर्ण संचालन का सफर पूरा किया। इस विशेष अवसर पर हॉट स्ट्रिप मिल परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन तथा अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम) पीके वर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम) पीके. वर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने केक काटकर एचएसएम समूह को इस विशेष अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हॉट स्ट्रिप मिल के 50 वर्षीय गौरवशाली सफर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता तथा उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धियों के लिए संपूर्ण एचएसएम टीम की सराहना की।

प्रिय रंजन ने कहा कि पिछले पाँच दशकों से हॉट स्ट्रिप मिल, बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन गतिविधियों का एक मजबूत और अत्यंत महत्वपूर्ण आधार स्तंभ रहा है। इस मिल ने न केवल उच्च गुणवत्ता वाले फ्लैट उत्पादों के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है, बल्कि देश की औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विकास आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि समर्पित टीमवर्क, सतत नवाचार, तकनीकी दक्षता और कर्मियों की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति निरंतर संकल्प को बनाए रखने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी टीम एचएसएम को स्वर्ण जयंती की हार्दिक बधाई दी और आगामी वर्षों में नई उपलब्धियों एवं सतत प्रगति के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर 1975 को बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल का कमिशनिंग किया गया था। तब से यह इकाई निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच दशकों से देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Amritsar-Kolkata Industrial Corridor: बोकारो स्टील प्लांट देगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए 750 एकड़ जमीन, पैसे पर फंसा पेंच
Next: Big News: रिटेंशन स्कीम को कन्वर्ट करें लाइसेंस में, रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी का रखें ध्यान, BSP OA ने ED से की बात

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.