बोकारो स्टील प्लांट: C&IT डिपार्टमेंट अब वर्क्स डिवीजन के अधीन

Bokaro Steel Plant C IT Department Now Under Works Division
  • भिलाई स्टील प्लांट में भी यही व्यवस्था लागू की गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। नए साल के पहले दिन ही स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में नया प्रशासनिक एवं संगठनात्मक बदलाव किया गया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार C&IT विभाग को अब वर्क्स डिवीजन के अधीन कर दिया गया है।

स्पष्ट किया गया है कि इस बदलाव के बाद C&IT विभाग के मुख्य महाप्रबंधक (CGM-C&IT) अब कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) को रिपोर्ट करेंगे। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। इस संगठनात्मक परिवर्तन का उद्देश्य कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा तकनीकी सेवाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।

बोकारो स्टील प्लांट में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे वर्क्स डिवीजन और C&IT विभाग के बीच तालमेल और मजबूत होने की उम्मीद है।

बता दें कि सेल के भिलाई स्टील प्लांट का सीएंडआइटी डिपार्टमेंट भी वर्क्स एरिया से नॉन वर्क्स में है। कुछ समय के लिए वर्क्स एरिया में सीएंडआइटी था। वर्तमान में इसकी रिपोर्टिंग ईडी फाइनेंस के पास है। बीएसपी के बाद अब बोकारो स्टील प्लांट में व्यवस्था परिवर्तन किया गया है।