Bokaro Steel Plant: ड्यूटी जा रहे 61 साल के सुपरवाइजर की मौत, मचा हड़कंप

  • ड्यूटी जाते समय प्लांट के अंदर ही साइकिल से गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से एक दुखद खबर आ रही है। 61 वर्षीय सुपरवाइजर की मौत हो गई है। ड्यूटी जाते समय प्लांट के अंदर ही साइकिल से गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे कर्मचारी रुके और उन्हें प्लांट मेडिकल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें:Chhattisgarh Assembly Election: भाजपा ने CG में खोले 21 पत्ते, CM भूपेश बघेल के खिलाफ सांसद विजय बघेल मैदान में, पढ़िए भाजपा प्रत्याशियों के नाम

एम्बुलेंस के जरिए प्लांट मेडिकल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही सभी ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं। शव को मरच्यूरी में रखा गया है। आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: 100 रुपए तक के प्रीमियम में कराएं मेडिक्लेम पॉलिसी Renewal, बढ़ी तारीख, 25 अगस्त तक मौका

मशीन शॉप के स्पेशल सुपरवाइजर अशोक कुमार शांति ग्रीस इंडस्ट्री ठेका कंपनी के कर्मचारी बताए गए हैं। बोकारो स्टील सिटी के सिंहटोला बालीडीह में आवास है। साइकिल से शुक्रवार सुबह ड्यूटी जा रहे थे। मशीन शॉप पहुंचने से पहले ही गेट के समीप वह गिर पड़े।

गेट को देखते ही यूनिन नेताओं ने सवाल कई सवाल उठा दिए हैं। रिटायरमेंट की उम्र के बाद इनका गेट पास कैसे बनाया गया। 1961 की जन्म तिथि है। कर्मचारियों का कहना है कि अशोक प्लांट में मंशा सिंह गेट से इंट्री किए थे। चक्कर आया और गिर गए। करीब 9 बजे प्लांट हॉस्पिटल ले गाया गया, जहां मृत घोषित किया गया।