Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीजीएच में नवीनीकृत न्यूरोसर्जरी ICU का फीता काटा DIC आलोक वर्मा ने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीजीएच में नवीनीकृत न्यूरोसर्जरी ICU का फीता काटा DIC आलोक वर्मा ने

Azmat ali 18/09/2025
Bokaro Steel Plant DIC Alok Verma Cuts the Ribbon of Renovated Neurosurgery ICU at BGH

नवीनीकृत आईसीयू में आधुनिक बेड, बेड हेड पैनल, सेंट्रल ऑक्सीजन एवं सक्शन लाइन, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर और जीवनरक्षक उपकरण स्थापित किए गए हैं।

  • निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने समीक्षा बैठक की। बोकारो जनरल हॉस्पिटल की सुविधाओं को और अधिक उन्नत करने पर जोर दिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल के बोकारो जनरल हॉस्पिटल में नवीनीकृत एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित न्यूरोसर्जरी आईसीयू का उद्घाटन आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी राउरकेला स्टील प्लांट, अतिरिक्त प्रभार बोकारो स्टील प्लांट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रियरंजन, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विभूति भूषण करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) राजन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नवीनीकरण कार्य मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विभूति भूषण करुणामय के मार्गदर्शन तथा न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार की देखरेख में, मानक आईसीयू प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नवीनीकृत आईसीयू में आधुनिक बेड, बेड हेड पैनल, सेंट्रल ऑक्सीजन एवं सक्शन लाइन, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर और जीवनरक्षक उपकरण स्थापित किए गए हैं। साथ ही, संक्रमण नियंत्रण प्रणाली और बेहतर प्रकाश व्यवस्था को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। डॉ. मोहित एवं डॉ. प्रेमनीत ने विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार के संयोजन में नवीनीकरण प्रक्रिया और विभाग की कार्यप्रणाली पर एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ने अपने सम्बोधन में बोकारो जनरल हॉस्पिटल की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पूरे क्षेत्र के मरीजों को उच्चस्तरीय और त्वरित चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

इसके उपरांत, निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने एक समीक्षा बैठक की और बोकारो जनरल हॉस्पिटल की सुविधाओं को और अधिक उन्नत एवं मरीजों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं को निरंतर आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों के साथ सुदृढ़ करते हुए मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP के सिंटर प्लांट में 3.6 किलोवाट सोलर ट्री की सौगात
Next: BSP OA Election 2025 Voting Live: भिलाई स्टील प्लांट के 2344 अधिकारी कर रहे वोट पर चोट, जनरल सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष पर कड़ी टक्कर

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.