Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट को मिले 19 अधिकारी, प्रबंध प्रशिक्षुओं का बीएसएल में इंडक्शन प्रोग्राम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट को मिले 19 अधिकारी, प्रबंध प्रशिक्षुओं का बीएसएल में इंडक्शन प्रोग्राम

26/03/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant gets 19 officers, induction program for management trainees in BSL

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने भी अपने संबोधन में प्रबंध प्रशिक्षुओं का सेल में स्वागत किया। मनोबल बढ़ाया।

  • प्रशिक्षुओं को सुरक्षा संस्कृति व अनुशासित तरीके को अपनाते हुए बोकारो स्टील प्लांट के निरंतर  विकास एवं प्रबधंन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) को 19 अधिकारी मिल गए हैं। बीएसएल में योगदान दिए 19 प्रबंध प्रशिक्षुओं के नए बैच के लिए ज्ञानार्ज़न एवं विकास विभाग में परंपरागत तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी न्यूज: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ की बैठक में भारत ने इंडस्ट्री, श्रमिक, सेफ्टी पर ये कहा

कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (संकार्य) सह कार्यकारी निदेशक प्रभारी सीआर महापात्रा के साथ अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में  महापात्रा के साथ सुरक्षा शपथ लेने के पश्चात मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) मनीष जलोटा ने स्वागत अभिभाषण में सभी प्रबंध प्रशिक्षुओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बोकारो स्टील प्लांट में उनका स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: 14545 काल करो और घर बैठे 50 रुपए में प्रमाण पत्र पाओ, पेट्रोल-डीजल का पैसा बचाओ

सीआर महापात्रा ने प्रबंध प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इस्पात  जगत में बोकारो स्टील प्लांट के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रशिक्षुओं को सुरक्षा संस्कृति व अनुशासित तरीके  को अपनाते हुए बोकारो स्टील प्लांट के  निरंतर  विकास एवं प्रबधंन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने  प्रबंध प्रशिक्षुओं को वर्तमान इस्पात जगत में व्याप्त प्रतिस्पर्धा और बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा उठाए गए  प्रतिस्पर्धात्मक कदम पर भी प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: CBI ने रिश्वतबाज ASI को किया गिरफ्तार, पुलिस वाले ने मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने भी अपने संबोधन में प्रबंध  प्रशिक्षुओं का सेल में स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (ज्ञानर्ज़न एवं विकास) एस. एन मिश्रा  ने किया. कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (ज्ञानार्ज़न एवं विकास) नीता बा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में  नव प्रशिक्षु प्रकोष्ठ के कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई आखिरी तारीख, पढ़ें कौन कर सकता है आवेदन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्को इस्पात संयंत्र और बोकारो इस्पात संयंत्र को सर्वश्रेष्ठ इस्पात संयंत्र का खिताब
Next: SAIL इतिहास के टॉप 10 भ्रष्टाचार पर Grok का ये खुलासा

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.