- कार्यस्थल पर परेशान होने वाली महिला कर्मियों को ये सौगात दी गई है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के अंदर शॉप फ्लोर में कार्यरत महिला कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए नवीनतम तकनीक युक्त बायो टॉयलेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
इस कड़ी में पहला बायो-टॉयलेट 28 जनवरी को कोल्ड रोलिंग मिल 1 & 2 विभाग में उपलब्ध कराया गया। ज्ञातव्य है कि संयंत्र के शॉप फ्लोर में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए सीईडी विभाग के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कुल चार बायो-टॉयलेट लगाया जाएगा।
कर्मचारियों की ओर से लगातार महिला शौचालय की मांग की जा रही थी। कार्यस्थल पर परेशान होने वाली महिला कर्मियों को ये सौगात दी गई है।











