Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बायोमेट्रिक कार्ड पर री-प्रिंट का ऑप्शन न होने से चार पहिया वाहन गेट पास पर रोक, आ रहा नया कार्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बायोमेट्रिक कार्ड पर री-प्रिंट का ऑप्शन न होने से चार पहिया वाहन गेट पास पर रोक, आ रहा नया कार्ड

Azmat ali 13/11/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Prohibition on issuing Four-Wheeler Gate Passes to Employees Read Details

कर्मचारियों को पहले से जारी गेट पास पर री-प्रिंट का ऑप्शन नहीं है। कर्मचारियों के गेट पास पर दो पहिया वाहन के साथ चार पहिया उल्लेख होना है।

  • बायोमेट्रिक कार्ड की की किल्लत को दूर कर व्यवस्था जल्द ही बहाल की जाएगी। खास बात यह है कि सर्कुलर में कोई बदलाव नहीं होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से खबर है। कर्मचारियों को जारी होने वाले चार पहिया गेट पास के आवंटन को फिलहाल रोक दिया गया है। बीएसएल प्रबंधन की ओर से नोटिस बोर्ड पर सूचना प्रसारित की गई है कि चार पहिया वाहन के अतिरिक्त उपयोग के कारण आई-कार्ड जारी करने पर अगले दिशा-निर्देश आने तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस घटनाक्रम पर बीएसएल के पर्सनल और सर्विसेस डिपार्टमेंट का स्पष्ट रूप से कहना है कि बायोमेट्रिक कार्ड उपलब्ध होने की वजह से फैसला लिया गया है। कार्ड आते ही व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करेगी। सभी कर्मचारियों को चार पहिया वाहन का गेट पास जारी किया जा सकेगा।

वर्तमान में जो भी गेट पास कर्मचारियों को जारी किया गया है, उस पर री-प्रिंट की सुविधा नहीं है। कर्मचारियों के गेट पास पर दो पहिया वाहन का ही उल्लेख है। नई व्यवस्था के तहत चार पहिया वाहन का भी डिटेल उसमें अंकित करना है। री-प्रिंट की सुविधा न होने से प्रबंधन ने इस प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया है। नया कार्ड आते ही फिर से सभी को गेट पास जारी किया जाने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों ने ईडी ऑपरेशन संग CRM-III में भरा दम, प्लांट को सुरक्षित बनाएंगे हम

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि जब प्रबंधन की तैयारी पूरी नहीं थी इस विषय पर, तो किस दबाव में सर्कुलर जारी किया गया? क्या ALC के यहां 10/11/25 की बैठक में जाने का दबाव था या कर्मचारियों की भावनाओं से खेलने का प्रयास था।

दूसरी ओर बोकारो डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन के महासचिव संदीप कुमार का कहना है कि इस विषय पर प्रबंधन से बातचीत हुई है। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि 15-20 दिन के भीतर समस्या समाधान कर लिया जाएगा।

बायोमेट्रिक कार्ड की किल्लत की वजह से ऐसा हुआ है। व्यवस्था जल्द ही बहाल हो जाएगी। खास बात यह है कि सर्कुलर में कोई बदलाव नहीं होगा। एस-9 ग्रेड के ऊपर वाले कर्मचारियों के पास पहले से चार पहिया वाहन का गेट पास है। अब करीब करीब 5 हजार से अधिक कर्मचारी, जो एस 1 से एस 8 तक हैं, उनको नया गेट पास जारी होना है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीआरएम में बड़ा हादसा, प्रोडक्शन ठप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee Pension: EPS 95 पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं निधि आपके निकट शिविर में भी
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण: अस्पताल की जिम्मेदारी से भाग रही है सरकार

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.