Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण: अस्पताल की जिम्मेदारी से भाग रही है सरकार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण: अस्पताल की जिम्मेदारी से भाग रही है सरकार

Azmat ali 14/11/2025 1 minute read
Sector 9 Hospital Privatization Government is Running Away from Responsibility For the Hospital

सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण की कोशिश के खिलाफ सेक्टर 7 साप्ताहिक बाजार में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किया जनजागरण अभियान।

  • इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन ने अस्पताल निजी हाथों में दिया तो सेवानिवृत्त कामगार, उनके परिजनों की जिंदगी पर विपरीत असर पड़ेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 अस्पताल को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत सेक्टर 7 मार्केट में नुक्कड़ सभा किया गया। बीती शाम सेल प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय पर जमकर आरोप लगाए गए।

माकपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता से कई प्रकार के कर वसूल करती है जिसके एवज में सरकार द्वारा आम जनता को कुछ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना होता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, सड़क, बिजली देना सरकार की जिम्मेदारी है। किंतु आम आदमी को अब सब कुछ पैसा देकर खरीदना पड़ रहा है।

इसी नियम के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे सार्वजनिक उद्योग के अस्पताल को घाटा एवं मुनाफा से जोड़कर कंसल्टेंसी कंपनी को हायर करके उनसे परामर्श लेकर निजी हाथों में देने की तैयारी शुरू किया है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

बुनियादी जरूरत को पूरा करने से पीछे हट रही है सरकार

नेताओं ने कहा-आम जनता बुनियादी जरूरत से वंचित होते जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों को कमजोर एवं बंद किया जा रहा है, जिसके कारण आम आदमी निजी स्कूल में बच्चों को मोटी फीस देकर पढ़ाने को मजबूर है।

पानी के लिए मीटर लगाया जा रहा है, जिसे हर माह पैसा पटाना पड़ता है। सड़कों का निर्माण करने का दावा करने वाली सरकार सड़कों को टोल वसूली से पूरा कर रही है। बिजली में तरह-तरह की योजनाएं लॉन्च की जा रही है घर के साथ-साथ सड़कों पर जलने वाली बिजली का पैसा भी किसी न किसी रूप से आम आदमी से ही वसूला जा रहा है। अब स्मार्ट मीटर लोगों के जेब पर डाका डालने को तैयार हो चुका है।

अस्पताल के कारण सेवानिवृत्त कर्मी रहते हैं भिलाई एवं आसपास में

माकपा नेता ने कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल पर लगभग 80000 से ज्यादा लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। इनमें से जहां 30000 से 35000 स्थाई कामगार एवं उसके परिवार सेक्टर 9 अस्पताल में अपना इलाज करते हैं। वहीं, 40000 से 50000 सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन सेक्टर 9 अस्पताल का लाभ ले रहे हैं और इस लाभ को लेने के लिए ही भिलाई एवं उसके आसपास के कॉलोनी में निवासरत है।

इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन के द्वारा यदि इस अस्पताल को डेलाइट के अनुशंसा पर निजी हाथों में दिया गया तो सेवानिवृत्त कामगार एवं उनके परिजनों के जिंदगी पर इसका विपरीत असर पड़ेगा, जो कि भिलाई एवं सार्वजनिक उद्योग के सोच एवं समझदारी के लिए अच्छा नहीं है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बायोमेट्रिक कार्ड पर री-प्रिंट का ऑप्शन न होने से चार पहिया वाहन गेट पास पर रोक, आ रहा नया कार्ड
Next: SAIL BSP: ठेका कंपनी जेबी ट्रेडर्स पर शोषण के गंभीर आरोप, कम वेतन पर कोक ओवन के मजदूरों ने काटा बवाल, 3 घंटे काम ठप

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.