Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने किया बड़ा समझौता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने किया बड़ा समझौता

Azmat ali 07/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Signs Major Deal For Hydrogen Injection In Blast Furnace

बीएसएल ने फोर्ब्स मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने हेतु एक ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

  • इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सस्टेनेबल इस्पात उत्पादन और वैश्विक डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने फोर्ब्स मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के साथ ब्लास्ट फर्नेस संख्या-1 में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने हेतु एक ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

यह अनुबंध हस्ताक्षर बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह पहल आयरन निर्माण प्रक्रिया में कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी तकनीकी यात्रा की शुरुआत मानी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने पर बढ़ते जोर के बीच इस्पात उद्योग में स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अधिकाधिक अपनाया जा रहा है. ब्लास्ट फर्नेस, कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का प्रमुख स्रोत होने के कारण इस परिवर्तन के केंद्र में हैं। राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत संचालित इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक कार्बन आधारित ईंधनों के स्थान पर आंशिक रूप से हाइड्रोजन,एक स्वच्छ एवं प्रभावी अपचायक का उपयोग करना है।

इस परियोजना में सेल का अनुसंधान एवं विकास केंद्र, आयरन एंड स्टील (आरडीसीआईएस) मुख्य परामर्शदाता के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जबकि प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, यूके द्वारा विशेष तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता इसका अभूतपूर्व पैमाना है। बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में प्रस्तावित हाइड्रोजन इंजेक्शन की मात्रा वैश्विक स्तर पर अब तक के सबसे बड़े प्रयासों में से एक होगी, जो इसे इस्पात उद्योग में अपनी तरह की पहली पहल बनाती है।

अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि बोकारो स्टील प्लांट और सेल को ग्रीन स्टील नवाचार के अग्रणी स्थान पर स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। यह सहयोग भारी उद्योग में कम-कार्बन भविष्य की दिशा में नए वैश्विक मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पीबीएस 2 के भीषण हादसे ने सबको दहलाया, आग की लपटों में फंसे कर्मचारी, लटके थे छज्जे पर, रेस्क्यू में ढिलाई, देखिए वीडियो
Next: सेक्टर 9 में ‘सर्व स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन, फ्री प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लीजिए लाभ

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.