Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: पीबीएस 2 के भीषण हादसे ने सबको दहलाया, आग की लपटों में फंसे कर्मचारी, लटके थे छज्जे पर, रेस्क्यू में ढिलाई, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: पीबीएस 2 के भीषण हादसे ने सबको दहलाया, आग की लपटों में फंसे कर्मचारी, लटके थे छज्जे पर, रेस्क्यू में ढिलाई, देखिए वीडियो

Azmat ali 07/04/2026 (Last updated: 08/04/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant PBS 2 Accident Shocks Everyone Employees Trapped in Fire Rescue Delays

महारत्न कंपनी के भिलाई स्टील प्लांट में फायर ब्रिगेड के रहते हुए कर्मचारियों को खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाने पड़ी।

  • पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के एसटीजी 4 टर्बाइन में भीषण आग लगी। घटना से टर्बाइन हॉल में धुआं भरा। कर्मचारियों की मुश्किल से जान बची।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट पीबीएस 2 हादसे ने सबको झकझोर दिया है। मौत को मात देकर 10 कर्मचारी बाहर आए हैं। आग की लपटों के बीच किसी तरह जान बचाने के लिए खिड़की को पार किया। छज्जे पर लटके थे। किसी तरह पानी, ड्रेनेज की पाइल और केबल के सहारे नीचे उतर सके।

महारत्न कंपनी के प्लांट में फायर ब्रिगेड के रहते हुए कर्मचारियों को खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाने पड़ी। दमकल विभाग की सुस्ती पर सवाल उठा दिए गए हैं। लोगों की जान बचाने के लिए जिस तरह की सक्रियता दिखानी चाहिए थी, वह दिखी नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP PBS 2 Accident Update: जिंदा जलने से बचे 10 कर्मचारी, इलेक्ट्रिकल केबल के सहारे 20 फीट नीचे कूदे, सब जख्मी, पढ़ें नाम

भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के एसटीजी 4 टर्बाइन में बुधवार सुबह 10 बजे भीषण आग लगी। आग लगने की घटना से टर्बाइन हॉल में धुआं फैल गया। बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा-फायर ब्रिगेड ने त्वरित एक्शन और रेस्क्यू में बहुत ढिलाई दिखाई है।

दमकल विभाग एक्टिव रहता तो आग में फंसे कर्मचारियों को फायर ब्रिगेड के कर्मी रेस्क्यू करके बाहर निकाल लेते। लेकिन, चीख-पुकार और खिड़की से बाहर लटके कर्मियों के वीडियो ने सबकुछ उजागर कर दिया है। कूद कर लोगों को जान बचानी पड़ी। यही वजह है पैर फ्रैक्चर हो गया। गनीमत था कि किसी की जान नहीं गई। अन्यथा फायर ब्रिगेड के अपराध को कभी माफ नहीं किया जा सकता था। काफी देरी से रेस्क्यू के लिए सीढ़ी लेकर दमकल कर्मी दौड़ते हुए नजर आए वह भी बीएसपी कर्मचारी आगे-आगे नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, अफरा-तफरी, 5 कर्मचारी चपेट में, पैर फ्रैक्चर

बीएसपी के पास इतना संसाधन होने के भी देरी क्यों? 10 बजे आग लगी थी। एक गाड़ी ही आग को बुझाने में लगी थी। काफी देर के बाद आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। इंटक नेताओं ने कहा-महासचिव संजय साहू के सामने लगभग 20-25 मिनट तक एक ही दमकल की गाड़ी थी।

इधर-बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन सेवा तत्काल सक्रिय हुई। बीएसपी अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। आग को लगभग 11:10 बजे तक पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल बीएसपी एसएमएस 3 के मजदूर की ऑन ड्यूटी मौत

घटना के समय मुख्य स्विचगियर कक्ष एवं कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी एवं श्रमिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलते समय अफरा-तफरी के दौरान एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट हादसा: किस बात की सजा मिली थी CEO एम. रवि, GM-DGM को, कोर्ट ने ED वर्क्स को दोषी मानकर दी सजा

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर दो नियमित कर्मचारियों एवं पांच संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 मुख्य अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा आवश्यक चिकित्सा जारी है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: मजदूरों को नहीं मिल रहा केंद्रीय न्यूनतम वेतन, केंद्रीय श्रम मंत्री-इस्पात मंत्री को इंटक ने लिखी चिट्ठी
Next: ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने किया बड़ा समझौता

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.