- मेडिकल ग्राउंड में जिन सात बीमारियों का उल्लेख है, उस पर पुनर्विचार करते हुए घुटनों से संबंधित एवं अन्य बीमारियों को भी जोड़ा जाना चाहिए।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। बोकारो टाउनशिप से जुड़ी समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन BIDU ने सीजीएम संग बैठक की। नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक कुन्दन कुमार के साथ बैठक में कई विषय उठाए गए। इस दौरान महाप्रबंधक लम्बोदर उपाध्याय, महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रांजलि, सहायक महाप्रबंधक एएन सिंह, राकेश बाबू भेलपुरी भी शामिल रहे।
यूनियन के तरफ से उठाए गए मुख्य विषय
1) गर्मी के समय में लो वोल्टेज, एवं वोल्टेज फ्लक्चुएशन और पावर कट की समस्या के निदान हेतु सभी आवश्यक जगहों पर सब स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करवाना एवं अर्थिंग में डाले जाने वाले केमिकल की उपलब्धता जल्द से जल्द करवाना।
2) मेडिकल ग्राउंड में जिन सात बीमारियों का उल्लेख है, उस पर पुनर्विचार करते हुए घुटनों से संबंधित एवं अन्य बीमारियों को भी जोड़ा जाना चाहिए।
3) वर्तमान समय में कर्मचारियों को आवंटित नए आवासों के मरम्मत में 1 वर्ष से भी अधिक का समय लगने से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। साथ ही उसमें अवैध कब्जा होने की आशंका बन रहती है। इस अवधि को कम करते हुए कम से कम 1 महीना के अंदर कर्मचारी को हैंड ओवर किया जाना चाहिए।
4)आवासों में लगे पंखों के खराब होने पर उसकी जगह नए पंखे लगवाना।
5) सभी सेक्टर के सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू करवाना।
6) जिन आवासों को डैमेज घोषित किया गया है, उसके बदले दिए जाने वाले आवासों के मरम्मत एवं कर्मचारियों को हैंडओवर करने के लिए समय निर्धारित किया जाए।
7) मृत कर्मचारियों के आश्रितों को EFBS के आधार पर जो आवास दिए जाते हैं उसका किराया बहुत अधिक है उसे सामान्य किया जाए।
8) कर्मचारियों को अतिरिक्त आवास की आवश्यकता होने पर सामान्य रेंट पर एक अतिरिक्त आवास दिया जाए।
बैठक में यूनियन के तरफ से अध्यक्ष रविशंकर, महामंत्री संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा और प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री संजय कुमार, नबा हेंब्रम, साथ ही विभागीय प्रतिनिधि सिद्धार्थ सेन, नितेश कुमार, विश्वजीत मोहंती, चंदन कुमार,राजीव उरांव, राकेश सिन्हा, संटू कुमार, सरफराज आलम उपस्थित रहे।













