Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: टाउनशिप की समस्याओं का करें निदान, BIDU ने सीजीएम से मांगा समाधान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: टाउनशिप की समस्याओं का करें निदान, BIDU ने सीजीएम से मांगा समाधान

Azmat ali 11/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Solve Township Problems BIDU Submitted a Memorandum to the CGM

जो आवास डैमेज घोषित हैं, उसके बदले दिए जाने वाले आवासों के मरम्मत व कर्मचारियों को हैंडओवर करने के लिए समय निर्धारित करें।

  • मेडिकल ग्राउंड में जिन सात बीमारियों का उल्लेख है, उस पर पुनर्विचार करते हुए घुटनों से संबंधित एवं अन्य बीमारियों को भी जोड़ा जाना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। बोकारो टाउनशिप से जुड़ी समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन BIDU ने सीजीएम संग बैठक की। नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक कुन्दन कुमार के साथ बैठक में कई विषय उठाए गए। इस दौरान महाप्रबंधक लम्बोदर उपाध्याय, महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रांजलि, सहायक महाप्रबंधक एएन सिंह, राकेश बाबू भेलपुरी भी शामिल रहे।

यूनियन के तरफ से उठाए गए मुख्य विषय

1) गर्मी के समय में लो वोल्टेज, एवं वोल्टेज फ्लक्चुएशन और पावर कट की समस्या के निदान हेतु सभी आवश्यक जगहों पर सब स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करवाना एवं अर्थिंग में डाले जाने वाले केमिकल की उपलब्धता जल्द से जल्द करवाना।

2) मेडिकल ग्राउंड में जिन सात बीमारियों का उल्लेख है, उस पर पुनर्विचार करते हुए घुटनों से संबंधित एवं अन्य बीमारियों को भी जोड़ा जाना चाहिए।

3) वर्तमान समय में कर्मचारियों को आवंटित नए आवासों के मरम्मत में 1 वर्ष से भी अधिक का समय लगने से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। साथ ही उसमें अवैध कब्जा होने की आशंका बन रहती है। इस अवधि को कम करते हुए कम से कम 1 महीना के अंदर कर्मचारी को हैंड ओवर किया जाना चाहिए।

4)आवासों में लगे पंखों के खराब होने पर उसकी जगह नए पंखे लगवाना।

5) सभी सेक्टर के सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू करवाना।

6) जिन आवासों को डैमेज घोषित किया गया है, उसके बदले दिए जाने वाले आवासों के मरम्मत एवं कर्मचारियों को हैंडओवर करने के लिए समय निर्धारित किया जाए।
7) मृत कर्मचारियों के आश्रितों को EFBS के आधार पर जो आवास दिए जाते हैं उसका किराया बहुत अधिक है उसे सामान्य किया जाए।

8) कर्मचारियों को अतिरिक्त आवास की आवश्यकता होने पर सामान्य रेंट पर एक अतिरिक्त आवास दिया जाए।

बैठक में यूनियन के तरफ से अध्यक्ष रविशंकर, महामंत्री संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा और प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री संजय कुमार, नबा हेंब्रम, साथ ही विभागीय प्रतिनिधि सिद्धार्थ सेन, नितेश कुमार, विश्वजीत मोहंती, चंदन कुमार,राजीव उरांव, राकेश सिन्हा, संटू कुमार, सरफराज आलम उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्पात सचिव, CMD की हो गई बात, BSP में मीटिंग शुरू, रात में जाएंगे नगरनार स्टील प्लांट
Next: इस्पात सचिव पहुंचे कोक ओवन बैटरी 8 देखने, अफसर बोले-सर, बैटरी 12 का प्रस्ताव कारपोरेट आफिस गया है…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.