Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव पहुंचे कोक ओवन बैटरी 8 देखने, अफसर बोले-सर, बैटरी 12 का प्रस्ताव कारपोरेट आफिस गया है…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव पहुंचे कोक ओवन बैटरी 8 देखने, अफसर बोले-सर, बैटरी 12 का प्रस्ताव कारपोरेट आफिस गया है…

Azmat ali 11/04/2026 1 minute read
Steel Secretary Sandeep Poundrik Visited Coke Oven Battery 8 Officials Said Battery 12 Would Bring Huge Savings

Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में कोक ओवन बैटरी नंबर 8 के पुनर्निर्माण का कार्य देने पहुंचे थे इस्पात सचिव।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक भिलाई स्टील प्लांट पहुंचे। निर्माणाधीन कोक ओवन बैटरी 8 को जल्द से चालू करने पर बातचीत। मैनपॉवर कम करने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। इस पर अधिकारियों ने कहा-सर, आउट डेटेड बैटरी को बंद करके नई बैटरी बनाने का प्लान है। कोक ओवन बैटरी नंबर 12 के प्रस्ताव की फाइल एक साल पहले कारपोरेट आफिस भेजी गई है। इस बैटरी के आने के बाद खर्च में काफी कमी आएगी और प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ जाएगी। मैनपॉवर की लागत भी कम हो जाएगी। टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा।

बता दें कि Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग की बैटरी नंबर 7 और 8 के पुनर्निर्माण का कार्य लगभग एक साथ ही शुरू किया गया था। यह परियोजना संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बैटरी नंबर 7 को 30 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया। कमीशनिंग के बाद 31 मार्च 2026 तक इस बैटरी से लगभग 28 हजार टन कोक का उत्पादन किया जा चुका है। इससे संयंत्र के उत्पादन कार्य को नई मजबूती मिली है।

वहीं, बैटरी नंबर 8 के निर्माण कार्य में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसकी रिफ्रैक्टरी का काम पूरा कर लिया गया है। फिलहाल अन्य जरूरी कार्य जारी हैं और इसे भी जल्द चालू करने की तैयारी की जा रही है। दोनों बैटरी को चालू करने में करीब 6 माह का अंतर माना जा रहा था। यह अवधि और बढ़ सकती है।

प्रबंधन का कहना है कि दोनों बैटरियों से कोक उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे स्टील उत्पादन प्रक्रिया को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही संयंत्र की कार्यकुशलता और विश्वसनीयता भी बेहतर होगी। भिलाई इस्पात संयंत्र में चल रही यह परियोजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निवेश मानी जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: टाउनशिप की समस्याओं का करें निदान, BIDU ने सीजीएम से मांगा समाधान
Next: बीच में ही दौरा छोड़कर भिलाई स्टील प्लांट से नगरनार रवाना हो गए इस्पात सचिव, मैनपॉवर, प्रोडक्शन, प्रोजेक्ट पर सख्त तेवर, सांसद बघेल ने की मुलाकात

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.