Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्पात सचिव, CMD की हो गई बात, BSP में मीटिंग शुरू, रात में जाएंगे नगरनार स्टील प्लांट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्पात सचिव, CMD की हो गई बात, BSP में मीटिंग शुरू, रात में जाएंगे नगरनार स्टील प्लांट

Azmat ali 11/04/2026 1 minute read
SAIL News Steel Secretary CMD met Chief Minister Vishnu Dev Sai

कोक ओवन बैटरी 8 की साइट, ब्लास्ट फर्नेस 8, यूनविर्सल रेल मिल-यूआरएम, स्टील मेल्टिंग शॉप 3 का दौरा भी करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के विकास में सेल भिलाई स्टील प्लांट के योगदान, सीएसआर आदि पर चर्चा की गई।

सीएम साय खुद पूर्व में इस्पात राज्य मंत्री रह चुके हैं। स्टील इंडस्ट्री से वाकिफ हैं। संभावना जताई जा रही है कि सेल बीएसपी की तरक्की में आने वाली बाधाओं को दूर करने लिए राज्य सरकार पूरी मदद करने को तैयार है। खासतौर से रावघाट आयरन ओर माइंस, कलवर नागुर, दल्ली राजहरा, बीएसी के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना पर खुलकर बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस्पात मंत्रालय में रहे चुके हैं। इसलिए उन्हें राज्य सरकार और इस्पात मंत्रालय के बीच तालमेल बनाने को लेकर अनुभव भी है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक और कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह सीएम से मुलाकात के बाद भिलाई स्टील प्लांट पहुंच चुके हैं। भिलाई निवास में सीआइएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस्पात भवन स्थित डायरेक्टर इंचार्ज कांफ्रेंस हॉल में उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग हो रही है। इसके बाद कोक ओवन बैटरी 8 की साइट, ब्लास्ट फर्नेस 8, यूनविर्सल रेल मिल-यूआरएम, स्टील मेल्टिंग शॉप 3 का दौरा भी करेंगे। शाम 6 बजे तक भिलाई में रहेंगे।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) अमिताव मुखर्जी, एनएमडीसी-सीएमडी लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर प्रदीप कुमार, चीफ जनरल मैनेजर वी. प्रशांत राव ने इस्पात सचिव का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद इस्पात सचिव भिलाई के लिए रवाना हो गए। शाम करीब 7 बजे नगरनार स्टील प्लांट के लिए इस्पात सचिव रवाना हो जाएंगे। रात में ही नगरनार स्टील प्लांट को लेकर अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग होगी। रविवार को प्लांट का दौरा करने के बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के आवास आवंटन में सब्जेक्ट टू वेकेशन प्रक्रिया करें शुरू, इंटक बोला-महंगाई भत्ते का चाहिए एरियर
Next: Bokaro Steel Plant: टाउनशिप की समस्याओं का करें निदान, BIDU ने सीजीएम से मांगा समाधान

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.