Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: लीज़-लाइसेंस धारियों के लिए ट्रेड चेंज की प्रक्रिया शुरू, बीएसएल टीम कर रही जांच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: लीज़-लाइसेंस धारियों के लिए ट्रेड चेंज की प्रक्रिया शुरू, बीएसएल टीम कर रही जांच

Azmat ali 02/11/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Starts trade Change Process for Lease-License Holders BSL Team is Conducting Inspection

सभी प्लॉट और लाइसेंस धारी जो आवेदन देकर ट्रेड चेंज की औपचारिकता पूरी किए थे, उनका कमेटी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

  • जाँच के बाद आवश्यक कार्यवाही कर ट्रेड चेंज का परमिशन निर्गत कर दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने व्यापारियों की सुविधा के लिए ट्रेड चेंज की प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया उन प्लाटधारियों और लाइसेंस धारियों के लिए है जो बिना अनुमति के जनरल ट्रेड से रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड का संचालन कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि कुछ महीने पूर्व बीएसएल की ओर से ट्रेड चेंज का नोटिस उन सभी प्लाटधारियों को निर्गत किया गया था, जो बिना अनुमति के रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड चला रहे थे। इनमें से बहुत सारे प्लाटधारियों ने शुल्क जमा कर अपने ट्रेड चेंज का अनुरोध किया है।

इसके अलावा कई प्लाटधारियों ने सूचना देकर बीएसएल को अवगत करते हुए अनुरोध किया है कि वे अपने यहाँ जो रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड चला रहे थे, उसे बंद कर दिए हैं। ऐसे सभी प्लाटधारियों की जाँच की जा रही है, जिन्होंने रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड बंद करने की सूचना दी है तथा जांच के पश्चात रिस्ट्रिक्टेड ट्रेड संचालन सूची से उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

जो लीज़धारी शुल्क के साथ- साथ जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं, उनकी जाँच के बाद ट्रेड चेंज की प्रक्रिया पूरी कर ट्रेड चेंज का आदेश पत्र निर्गत किया जाएगा।

वैसे सभी प्लॉट और लाइसेंस धारी जो आवेदन देकर ट्रेड चेंज की औपचारिकता पूरी किए थे, उनका कमेटी के द्वारा निरीक्षण किया गया। जाँच के उपरान्त अन्य आवश्यक कार्यवाही कर ट्रेड चेंज का परमिशन निर्गत कर दिया जाएगा।

जो लीज़धारी नोटिस पाने के बावजूद अभी तक टर्नअप नहीं हुए हैं, उन्हें पुनः नोटिस दिया जा रहा है। यदि इस बार भी नोटिस का अनुपालन नहीं किया जाएगा, तो ऐसे प्लाटधारियों पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

निरीक्षण करने वाली टीम में नगर प्रशसान विभाग के महाप्रबंधक श्री एके सिंह, महाप्रबंधक श्री लम्बोदर उपाध्याय, महाप्रबंधक श्री राजुल हरकरनी तथा उप महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी जी…सरकारी अधिकारियों का थर्ड पार्टी आवंटन कराएं निरस्त, Bhilai Steel Plant संग SAIL के उच्च ग्रेड आवास कब्जे में
Next: BSP OA: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 36वें सप्ताह साइकिल रैली, सेहत का रखें ध्यान, साइकिल चलाएं श्रीमान

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.