Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 36वें सप्ताह साइकिल रैली, सेहत का रखें ध्यान, साइकिल चलाएं श्रीमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP OA: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 36वें सप्ताह साइकिल रैली, सेहत का रखें ध्यान, साइकिल चलाएं श्रीमान

Azmat ali 02/11/2025 1 minute read
BSP OA 36th Week Cycle rally on Chhattisgarh Foundation Day Take Care of Your Health Ride a Cycle

BSP OA की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर लगातार 36वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली गई।

  • साइकिल रैली इस संदेश का प्रतीक है कि हम सब मिलकर स्वस्थ, स्वच्छ और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर लगातार 36वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली गई।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे भिलाई का 36वां संस्करण आयोजित किया गया।

यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर एवं बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के पूर्व महासचिव परविन्दर सिंह के नेतृत्व में साइकिलिंग की।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छ, हरित छत्तीसगढ़ की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रतिभागियों ने “साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ” और “फिट छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़” जैसे नारों के साथ पूरे मार्ग पर जोशपूर्ण वातावरण बनाया।

बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने लगातार 36वें सप्ताह इस रैली में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की यात्रा विकास, एकता और आत्मगौरव की कहानी है। साइकिल रैली इस संदेश का प्रतीक है कि हम सब मिलकर स्वस्थ, स्वच्छ और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।”

इस आयोजन में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह, महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर, पूर्व सीजीएम (टाउनशिप) एस. नंदनवार, कोषाध्यक्ष तोषेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव दुर्ग जिला साइकल पोलो एसोसिएशन शशांक देशमुख, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य शशिकांत पांडे, बीएसपी सीएसआर जीएम शिवराजन नायर एवं शिवराजन नायर आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: लीज़-लाइसेंस धारियों के लिए ट्रेड चेंज की प्रक्रिया शुरू, बीएसएल टीम कर रही जांच
Next: वाह…! SAIL BSL के स्पेशल ग्रेड स्टील से बन रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, मोटर्स और जनरेटर

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.