Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में 10 अक्टूबर की हड़ताल स्थगित, अब 14 को होगा फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में 10 अक्टूबर की हड़ताल स्थगित, अब 14 को होगा फैसला

Azmat ali 09/10/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Strike Scheduled for October 10 Postponed, Decision to be taken on October 14

ALC, प्रबंधन (ED/CGM) और BAKS यूनियन के साथ 14 अक्टूबर 2025 को बोकारो स्टील के प्रशासनिक भवन मे एक मीटिंग रखा गया है।

  • क्षेत्रीय श्रमायुक्त धनबाद की मध्यस्थता में यूनियन और बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के बीच वार्ता हुई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में 10 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने हड़ताल का आह्वान किया था। केंद्रीय कर्मचारी यूनियन सीटू ने हड़ताल का समर्थन किया था। हड़ताल को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच केंद्रीय श्रमायुक्त धनबाद के कार्यालय में गुरुवार देर शाम तक मीटिंग हुई। पर्सनल और आइआर के अधिकारियों ने प्रबंधन का पक्ष रखा। मीटिंग दोपहर 3.30 बजे से मीटिंग होनी थी, जो 4 बजे से शुरू हुई। बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम के मुताबिक श्रमायुक्त के आश्वासन पर हड़ताल को टाल दिया गया है।

ALC, प्रबंधन (ED/CGM) और BAKS यूनियन के साथ 14 अक्टूबर 2025 को बोकारो स्टील के प्रशासनिक भवन मे एक मीटिंग रखा गया है। ALC ने आश्वस्त किया है कि यूनियन के 30 मुद्दों उस दिन अवश्य निर्णय लिया जाएगा, तब तक हड़ताल स्थगित रखें। यूनियन ने भी चेतावनी दिया है कि अगर 14 को टरकाया गया या बाते घुमाई गई तो 14 को ही नए हड़ताल का डेट घोषित कर दिया जाएगा। ALC ने स्पष्ट किया कि पूर्व में मशाल जुलुस के दौरान चार्जशीट हुए सभी कर्मचारियों का चार्जशीट वापस करवाया जाएगा।

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि कर्मचारियों के हक की लड़ाई है। 30 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी जाने को तैयार हैं। प्रबंधन के भेदभावपूर्ण रवैये से कर्मचारियों में आक्रोश है।

इधर-प्रबंधन की ओर से हड़ताल को बेअसर करने की तैयारी की गई थी। प्रबंधन ने जनरल शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों को फर्स्ट शिफ्ट में ही पहुंचने का आदेश जारी कर दिया था।

बीएकेएस और सीटू के पदाधिकारी दिखे साथ

9 अक्टूबर को इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) और बीएकेएस की ओर से मेन गेट पास सेक्शन के समक्ष सभा आयोजित किया गया। उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए युनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि अब हड़ताल ही अंतिम विकल्प है। जब हक हकूक प्राप्त करने के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तो मजदूरों के समक्ष हड़ताल के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचता है।

पिछले 9 वर्ष से सेल के मजदूरों को भ्रमित करके रखा गया है। अभी तक वेतन समझौता को अंतिम रूप देकर एग्रीमेंट नहीं किया गया है। एनजेसीएस की बैठक बुलाना भी उचित नहीं समझती है । सेल प्रबंधन बेलगाम घोड़े की तरह हो गई है। इस पर अंकुश लगाने को लेकर बोकारो के कर्मचारी तैयार हो गए हैं।

बक्स युनियन के दीपक कुमार ने कहा कि आज मजदूरों में काफी आक्रोश है। उन्हें अपना कमाया हुआ 39 महीने का एरियर अभी तक नहीं मिला है। अवैध बोनस फार्मूला को रद्द नहीं किया गया है। मजदूरों को अधिकारियों के समान छूट्टियां नहीं मिलती है। डिप्लोमा किए हुए मजदूरों को पहले की तरह एस सिक्स में बहाली नहीं होती है।

उन्हें आज एस थ्री में लिया जाता है, जिससे उनमें काफी आक्रोश है। सभा को शशि कान्त सिन्हा,आर एन सिंह,जमील अख्तर, सिकंदर कुमार ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से 24 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, वित्तीय प्रबंधन, आवास, NPS पर मिली खास जानकारी
Next: साइकिल चलाइए, सेहत बनाइए: BSP अधिकारियों की मुहिम जारी, जुटे बच्चे भी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.