बोकारो स्टील प्लांट हादसे में जख्मी मजदूर रांची रेफर, कंधे से कटा है हाथ, देखें वीडियो

Bokaro Steel Plant worker injured in an accident referred to Ranchi hand cut off from shoulder watch video
मंगलवार शाम सवा 6 बजे स्टील मेल्टिंग शॉप यानी एसएमएस 1 के स्ट्रिपर यार्ड में हादसा हुआ था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-1 में हुए हादसे की चपेट में आए मजदूर की सर्जरी के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती जख्मी मजदूर को बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रांची मेडिका रेफर कर दिया गया, जहां बेहतर उपचार किया जाएगा। मजदूर होश में है। बातचीत करने की स्थिति में है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में मंगलवार शाम सवा 6 बजे स्टील मेल्टिंग शॉप यानी एसएमएस 1 के स्ट्रिपर यार्ड में लोको के डी-कपलिंग के दौरान ठेका कर्मी दाल चंद पंडित का एक हाथ कंधे से कट गया। 51 वर्षीय मजदूर दुर्घटना का शिकार हुआ।

Vansh Bahadur

बायां हाथ कटने से काफी खून का रिसाव हुआ। बोकारो जेनरल अस्पताल में तुरंत ले जाया गया और इलाज आरम्भ कर दिया गया था। लेकिन, बीजीएच में अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं होने की वजह से जख्मी मजदूर को रांची मेडिका रेफर किया गया है।

Rajat Dikshit

बोकारो जनरल हॉस्पिटल से रेफर प्रक्रिया के दौरान बीएसएल के मजदूर भी पहुंचे। पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों का पूरा साथ देने का आश्वासन दिया। हर संभव मदद के लिए खड़े रहने का दम भरा। ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि भी पहुंचे।

Janta Mazdoor Sangh Bokaro