Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में 4 नए श्रम संहिताओं पर महामंथन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में 4 नए श्रम संहिताओं पर महामंथन

Azmat ali 21/06/2025 (Last updated: 21/06/2025) 1 minute read
Brainstorming on 4 new labor codes in Bokaro Steel Plant
  • मुख्य वक्ता रूपेश कुमार ने चार नए श्रम संहिताओं के प्रावधानों, प्रभाव और व्यावहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी साझा की।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट द्वारा भारतीय श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के तहत चार नए श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business), तथा विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों (संविदा श्रमिकों) से जुड़े पहलुओं की स्पष्टता सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बोकारो निवास में किया गया।

इस कार्यशाला में सेल की प्रमुख उत्पादन इकाइयों, झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस, कोलियरीज़ तथा मैनजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट समेत विभिन्न संयंत्रों के मानव संसाधन, औद्योगिक संबंध, श्रम कानून एवं संबंधित कार्यों से जुड़े फ्रंटलाइन अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी श्री बी. के. तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली उच्च न्यायालय में वरीय अधिवक्ता एवं सेल के पैनल अधिवक्ता श्री रूपेश कुमार, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) लक्ष्मी दास, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एके शरण, मुख्य महाप्रबंधक (विधि) राजेश कुमार, तथा मुख्य महाप्रबंधक (एल&डी) नीता बा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (विधि) राजेश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं कार्यशाला की रुपरेखा प्रस्तुत की। निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला भारतीय श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक समरसता तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगी । उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला के प्रत्येक सत्र का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों के द्वारा श्रम संहिताओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से श्रम कानूनों के अनुपालन हेतु अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी साझा किया गया। मुख्य वक्ता रूपेश कुमार ने भारतीय श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के तहत चार नए श्रम संहिताओं के प्रावधानों, प्रभाव और व्यावहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी साझा की।

यह कार्यशाला बीएसएल द्वारा श्रमिक हित संरक्षण, विधिक अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मजबूत औद्योगिक संबंधों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का समापन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एके शरण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करते दिखे योग से
Next: बोकारो स्टील प्लांट में मना अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, बाबा रामदेव से कम नहीं दिखा जज्बा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.