Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BREAKING NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के गैस कांड पर पूर्व ईडी वर्क्स पीके दास, जीएम सुब्रमणियम को सजा, 1-1 लाख जुर्माना, 14 कार्मिकों की हुई थी मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BREAKING NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के गैस कांड पर पूर्व ईडी वर्क्स पीके दास, जीएम सुब्रमणियम को सजा, 1-1 लाख जुर्माना, 14 कार्मिकों की हुई थी मौत

Azmat ali 04/04/2026 1 minute read
Breaking News Court Sentences Former Bhilai Steel Plant Executive Director (Works) PK Das and GM Subramaniam, fined 1 Lakh Each, for the Deaths of 14 Workers

BHILAI STEEL PLANT: तत्कालीन सीईओ एम. रवि, ईएमडी के एचओडी नवीन कुमार, जीएम सेफ्टी टी. पांडियाराजा को सस्पेंड किया गया था।

  • बीएसपी कोक ओवन गैस पाइपलाइन हादसे पर पूर्व ईडी वर्क्स पीके दास पर गिरी गाज, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र में 2018 हुए भीषण हादसे को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। श्रम न्यायालय दुर्ग ने तत्कालीन ईडी वर्क्स पीके दास, कोक ओवन के एचओडी जीएसवी सुब्रमणियम को सजा दी है।

हादसे का दोषी सिद्ध कर दिया है। लंबे समय तक चली जांच के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। जबकि सजा तत्कालीन सीईओ एम. रवि, ईएमडी के एचओडी नवीन कुमार, जीएम सेफ्टी टी. पांडियाराजा को देते हुए सस्पेंड किया गया था। पीके दास को सेल प्रबंधन से क्लीन चिट मिली थी, लेकिन अब न्यायालय ने ईडी वर्क्स को ही आरोपी मानते हुए सजा दी है।

श्रम न्यायधीश यशवंत कुमार सारथी ने फैसला सुनाया है। इसमें उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दुर्ग के उप मुख्य कारखाना निरीक्षक केके द्विवेदी को अभियोगी और पीके दास ईडी वर्क्स बीएसपी एवं कारखाना प्रबंधक कोक ओवन जीएसवी सुब्रमणियम को अभियुक्त बनाया गया।
जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 9 अक्टूबर 2018 को कोक ओवन गैस पाइपलाइन के फ्लैंज ज्वाइंट में डी-ब्लैंकिं का कार्य करते हुए हादसा हुआ था। जबकि पाइपलाइन में गैस का प्रेशर 250 मिमी वाटर कॉलम से 300 मिमी थी। इस तरह असुरक्षित कार्य कराने से हादसा हुआ। विस्फोट हुआ और भीषण आग की चपेट में 23 कर्मचारी-अधिकारी आए। इनमें से 14 कर्मचारियों की मौत हुई।

अभियुक्तों की आयु 65 साल से अधिक होने से न्यायधीश ने पीके दास और जीएसवी सुब्रमणियम को न्यायालय उठने तक की सजा और एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि अदा न करने पर एक-माह का साधारण कारावास की सजा होगी। प्रकरण में अभियुक्तगण के द्वारा प्रस्तुत जमानत मुचलके आगामी 6 माह तक प्रवृत्त रहेंगे।

हादसा किसी एक गलती का नहीं, बल्कि पूरी सिस्टम की लापरवाही का नतीजा था। मजदूर ऊंचाई पर काम कर रथे थे, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि काम शुरू करने से पहले जरूरी रिस्क असेसमेंट ही नहीं किया गया था। यानी जिस काम में जान का खतरा था, उसके लिए खतरे का सही आकलन ही नहीं हुआ। यही नहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुपरवाइजरी स्टाफ ने भी सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं लिया।

हादसा सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में भी अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

आदेश में यह भी कहा गया है कि फैक्ट्री एक्ट 1948 और अन्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ। कंपनी के अपने सेफ्टी गाइडलाइन और 1962 के नियमों को भी नजरअंदाज किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि पहले भी इस तरह के जोखिम भरे कामों में लापरवाही होती रही थी, लेकिन सुधार के ठोस कदम नहीं उठाए गए।

जांच समिति ने साफ तौर पर जिम्मेदारी तय करते हुए कहा है कि उच्च स्तर पर निगरानी और नियंत्रण की कमी थी। इसी आधार पर तत्कालीन ईडी (वर्क्स) पीके दास को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया गया।

सख्त संदेश देते हुए सभी विभागों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जोखिम वाले कार्यों के लिए विशेष अनुमति, नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।

इस कार्रवाई के बाद भिलाई स्टील प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारियों और यूनियनों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। इसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जो आने वाले समय में सुरक्षा मानकों को लेकर एक मिसाल बन सकती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सीटू ने घेरा सीजीएम उत्पल दत्ता को, विभाग तरस रहे टेफलॉन टेप, टॉर्च की बैटरी, मिट्टी तेल के लिए
Next: सेल RSP, BSP, BSL के स्वदेशी स्पेशल स्टील से आईएनएस तारागिरी को मिली मज़बूती

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.