Suchnaji

Breaking News : मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट में मिली लाश, मचा हड़कंप

Breaking News : मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट में मिली लाश, मचा हड़कंप
  • शव को सेक्टर-9 मरच्यूरी भेज दिया गया है। मरच्यूरी में शव रखा गया है। परिवार वालों को जानकारी दी गई है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में एक वरिष्ठ कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। विभाग में शव पाया गया है। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पहुंचे तो नल के पास मृत हालत में कर्मचारी को पड़ा देखा। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव को सेक्टर-9 मरच्यूरी भेज दिया गया है। मरच्यूरी में शव रखा गया है। परिवार वालों को जानकारी दी गई है।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने दो जन सूचना अधिकारियों पर ठोका 25-25 हजार का जुर्माना

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

बताया जा रहा है कि फाउंड्री एंड पैटर्न शॉप के 55 वर्षीय मास्टर ऑपरेटर राजेश उइके फर्स्ट शिफ्ट पर कार्य कर रहे थे। सुबह नल के पास मृत पाए गए हैं। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

विवेचना के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट से कर्मचारी की मौत नहीं हुई है। मेडिकल कारण हो सकता है। चिकित्सक भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद ही तस्वीर कुछ साफ हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि बीएसपी के मृत मास्टर ऑपरेटर राजेश कुमार जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार और नेहरू अवॉर्ड विजेता है। विभाग में काफी सक्रिय और मेहनत करने वाले कर्मचारियों में इनका नाम शामिल है। मृतक की पत्नी और दो बेटे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से ये आते हैं। सन 1993 में भी भिलाई स्टील प्लांट से सेवा शुरू की थी।

खबर अपडेट की जा रही है…