Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई टाउनशिप की बिजली 1 अगस्त से 0.88% महंगी, लगेगा महंगाई का झटका
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Breaking News: भिलाई टाउनशिप की बिजली 1 अगस्त से 0.88% महंगी, लगेगा महंगाई का झटका

Azmat ali 25/07/2025 1 minute read
Breaking News Electricity in Bhilai township will be more expensive from August 1

प्रति यूनिट नई बिजली की दर लगभग 5 से 15 पैसे बढ़ेगी। भिलाई टाउनशिप में 1 अगस्त से बिजली की खपत पर नया रेट लागू होगा।

  • उपभोक्ताओं की मांग है कि थ्री फेस कनेक्शन दिए जाएं और मेंटेनेंस की प्रत्येक सेक्टर में व्यवस्था बनाई जाए।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में रहने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। बिजली की दर महंगी हो गई है। छत्तीसगढ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई दर पर मुहर लगा दी है। 1 अगस्त से नई दर पर बिजली बिल की वसूली होगी। 0.88% बिजली को महंगा कर दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रति यूनिट नई बिजली की दर लगभग 5 से 15 पैसे बढ़ेगी। 1 अगस्त से बिजली की खपत पर नया रेट लागू होगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 का ये रहा एनर्जी चार्ज, इस पर जुड़ेगा 0.88%

0 से 100 यूनिट: 2.85 रुपए
101 से 200 यूनिट: 2.90 रुपए
201 से 400 यूनिट: 4.15 रुपए
4001 से 600 यूनिट: 4.90 रुपए

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सामने उठा था ये मुद्दा

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा बिजली की दरों में छत्तीसगढ़ शासन के समतुल्य दर निर्धारित करने का जो प्रस्ताव छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष रखा था, उस प्रस्ताव को आयोग ने अधिकार किया है और मात्र 0.88% मूल्य वृद्धि की स्वीकृति दी है।

जबकि आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन को 1.89% मूल्य वृद्धि की स्वीकृति दी थी। चेंबर ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने 10 से 15% वृद्धि का प्रस्ताव आयोग के समक्ष रखा था, जिसको आयोग ने एक सिरे से आपत्तिकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद खारिज कर दिया है और यह भी आदेश दिया है कि उपभोक्ता की मांग पर ऑनलाइन अथवा पेपर बिल दिया जाए।

भिलाई टाउनशिप में थ्री फेस कनेक्शन की मांग

11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आयोग के समक्ष उपस्थित हुआ था। भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्यशैली का कड़ा विरोध करते हुए यह भी बताया था कि उपभोक्ताओं की मांग पर ना तो थ्री फेस कनेक्शन दिए जाते हैं और ना मेंटेनेंस की प्रत्येक सेक्टर में व्यवस्था बनाई गई है।

इस पर भी आयोग ने भिलाई इस्पात संयंत्र को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण तत्काल प्रभाव से किया जाए। उपभोक्ताओं की मांग पर थ्री फेस कनेक्शन भी दिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट और खदान ने जीते 10 इस्पात सुरक्षा पुरस्कार, रांची में जुटे सभी प्लांट के नेता, पढ़ें डिटेल
Next: कृषि औजारों का पूजन, खेल की मस्ती में डूबे किसान

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.