Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के GM इंफोर्समेंट केके यादव को धमकी देने कब्जेदार पहुंच गए घर, होगी FIR, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के GM इंफोर्समेंट केके यादव को धमकी देने कब्जेदार पहुंच गए घर, होगी FIR, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

08/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Encroachers-reached-the-house-to-threaten-GM-Enforcement-KK-Yadav-of-Bhilai-Steel-Plant
  • मामले की शिकायत होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
  • पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
  • पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। बीती रात पुलिस ने कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की।
  • जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भिलाई नगर पालिक निगम, रिसाली नगर पालिक निगम तथा प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाए, भिलाई इस्पात संयंत्र की संयुक्त टीम एक्शन में है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhiali STeel Plant) ने सबसे ज्यादा कब्जेदारों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के मुखिया जीएम केके यादव लीड कर रहे हैं। कब्जेदारों के मनोबाल को लगातार तोड़ रहे हैं।

पुलिस और जिला प्रशासन का साथ मिलने की वजह से कब्जेदारों की सल्तनत उखाड़ रहे हैं। लेकिन, अब कब्जेदारों ने धमकाने का खेल शुरू कर दिया है। केके यादव के घर तक कब्जेदार पहुंच रहे हैं। घर तोड़ने जाने को लेकर पैतरेबाजी कर रहे हैं। इससे क्षुब्ध होकर केके यादव ने चेतावनी दी है कि अगर, कोई भी अवैध कब्जेधारी,भू माफिया, दलाल मेरे घर दवाब बनाने या भयक्रांत करने आया तो वैधानिक कार्यवाही, FIR करवाऊंगा।

वहीं, मामले की शिकायत होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। बीती रात पुलिस ने कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की है।

केके यादव का कहना है कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भिलाई नगर पालिक निगम, रिसाली नगर पालिक निगम तथा प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाए, भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) की संयुक्त टीम द्वारा प्रशासन और न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। भिलाई टाउनशिप में ग्लोब चौक गोलीकांड के पश्चात अपराधियों अवैध कब्जेधारियों, भू-माफियाओं और दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है।

इसके तहत 64 बीएसपी आवास तथा करीब एक एकड़ बीएसपी भूमि कब्जामुक्त होने के साथ दस से अधिक दुकान, कॉम्प्लेक्स तथा अवैध घरों को तोड़ा गया है। सभी अनफिट बीएसपी आवास को तोड़ा जा रहा है। अब तक 100 से अधिक अनफिट बीएसपी आवास को कब्जामुक्त कर के तोड़ा गया।

यदि किसी अवैध कब्जेधारी, भू माफियाओं को किसी प्रकार की शिकायत है या प्रश्न है तो जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायालय के पास जाएं। मेरे घर पहुंच कर मुझे डराने की कोशिश नहीं करें। इन सभी संयुक्त अभियान में विभिन्न अनुभागों के 150 से अधिक लोगों की टीम शामिल रही, जिसमे पीएचडी, विद्युत, सिविल, भूमि, पीएचई अनुभाग है। कुछ अवैध कब्जेधारी जिनका अवैधकब्जा प्रशासन द्वारा हटाया गया है, घरों तक आकर दवाब बना रहे हैं।
भयक्रांत करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई है। मेरे घर यदि कोई दवाब बनाने आया तो उस अवैध कब्जेधारी के विरुद्ध मैं FIR करवाऊंगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं, 19934 पेंशनभोगियों की ईपीएस 95 पेंशन पर रोक
Next: 7500 EPS 95 Pension: मेडिकल, रेलवे, बस, हवाई यात्रा पर पेंशनभोगियों को चाहिए 50% छूट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.