Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूर आइसीयू में भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूर आइसीयू में भर्ती

10/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Major-accident-in-Bhilai-Steel-Plant-workers-admitted-in-ICU-3
  • यूआरएम हादसे को दबाने के लिए जिम्मेदार लगे लीपापोती में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में हादसा हो गया है। क्रेन के हुक की चपेट में एक ठेका मजदूर आ गया। सीने और कमर में गंभीर चोट लगी है। एक्सीडेंट की खबर लगते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोयला और  PCM तेल का उपयोग कम, वेस्ट हीट से बिजली प्रोडक्शन  15.9% बढ़ा, 48.2 करोड़ की बचत

मेन मेडकिल पोस्ट में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उपचार किया जा रहा है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल की आइसीयू में भर्ती किया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के नंदिनी लाइम स्टोन माइंस में लोक कला का मेला

बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के फिनिशिंग एरिया में कार्य के दौरान हादसा हुआ। ठेका कंपनी हितेश भाई पटेल का मजदूर बाबूलाल हादसे की चपेट में आ गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: इन सेक्टर एरिया के घरों में नहीं आएगा पानी, BSP करेगा सप्लाई बंद, पढ़िए वजह

बताया जा रहा है कि स्क्रैप बकेट को क्रेन से फंसाते समय दुर्घटना हुई। मजदूर के सीने में चोट लगी। दाहिने तरफ टक्कर लगने से वह वहीं गिर पड़ा। अंदरुरी चोट की वजह से वह बेहोशी की हालत में रहा।

ये खबर भी पढ़ें : RFID BIG NEWS: बगैर सर्कुलर BSP कर्मचारियों की फोटो खींच रही निजी एजेंसी, गोपनीयता भंग

तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई और मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेज दिया गया। जख्मी मजदूर लोधी पारा न्यू खुर्सीपार भिलाई का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें : MA Durg के अध्यक्ष बने डाक्टर राजू भैसारे, संतोष नशीने सचिव, सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दबदबा

ए शिफ्ट में कार्य के दौरान हादसा  

यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के फिशिंग एरिया में हादसा हुआ है। बीएसपी में ठेका मजदूरों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। आउट सोर्सिंग का दायरा बढ़ने से नियमित कर्मचारियों की संख्या भी कम होती जा रही है, जिसके चलते सुपरविजन भी नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि ठेका मजदूर हादसे की चपेट में आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग 20 जनवरी को फाइनल, क्या-कुछ होगा भी…

यूआरएम दुर्घटना पर जनसंपर्क विभाग का पक्ष आया 

ए-शिफ्ट के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में कंट्रोल पल्पिट 8 के निकट सेमी स्किल्ड (अर्ध-कुशल) ठेका श्रमिक बाबूराव, उम्र 38 वर्ष स्क्रैप उठवाने का कार्य कर रहे थे।

इस दौरान क्रॉप बकेट में रेल के कटे टुकड़ों को एडजस्ट करते समय क्रॉप बकेट का लिफ्टिंग टैकल अपनी जगह से हिल गया। लिफ्टिंग टैकल के लगने से बाबूराव आहत हुए।

ठेकेदार हितेश भाई पटेल के अधिनस्त ठेका श्रमिक बाबूराव को प्लांट के मुख्य मेडिकल पोस्ट पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच की गई एवं तत्काल आगे की चिकित्सा के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-09, भिलाई रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Officers Association चुनाव में देरी पर नाराजगी, अधिकारी पहुंचे ED P&A के पास, अध्यक्ष एके सिंह ये बोले
Next: हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं, गृह मंत्रालय ने कहा-अफवाह न फैलाएं

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.