Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: बीएसपी आवास में भीषण आग, 5 गाड़ियां, दरवाजे जले, रेस्क्यू से बची कर्मचारियों के परिवार की जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Breaking News: बीएसपी आवास में भीषण आग, 5 गाड़ियां, दरवाजे जले, रेस्क्यू से बची कर्मचारियों के परिवार की जान

02/11/2024 1 minute read
Breaking News: Massive fire in BSP residence, 5 vehicles, doors burnt, rescue

सेक्टर 2 के सड़क नंबर 16 BSP आवास के 62 नंबर ब्लॉक की सीढ़ी के पास रखी गाड़ियों में पहले आग लगी। सभी आवास के गेट भी जल गए

  • पड़ोसी एक-दूसरे का बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। कुछ लोग गैलरी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा सके।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL Bhilai Steel Plant) टाउनशिप से बड़ी खबर आ रही है। आग की वजह से कोहराम मच गया। 1 बाइक, 4 स्कूटी और 1 साइकिल जलकर राख हो गई। घर में फंसे लोगों को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रेस्क्यू करके बचाया। लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

4 घर के दरवाजे जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण अब तक स्प्ष्ट नहीं हो सका है। भट्ठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि किसी ने आग लगाया है। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, कयास ही लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 2 के सड़क नंबर 16 BSP आवास के 62 नंबर ब्लॉक की सीढ़ी के पास रखी गाड़ियों में पहले आग लगी। सभी 8 आवास के गेट भी जल गए, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तार जल चुके हैं। आग की वजह से छत के प्लास्टर टूटकर गिर गए। भोर में खबर मिलते ही FIRE ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को घरों से बाहर निकाला था। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भोर में करीब साढ़े 4 और 5 बजे के बीच आग लगी। पहले एक बाइक में आग की लपटें दिखाई दी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई। घरों से चीख-पुकार की आवाज ने कोहराम मचा दिया।

पड़ोसी एक-दूसरे का बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। कुछ लोग गैलरी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा सके। ग्राउंड फ्लोर पर ट्विन क्वाटर है। ऊपरी मंजिल तक आग की लपटें पहुंचने से घर में रखे सामान भी बर्बाद हो गए हैं। आग इतनी भीषण थी कि मकानों के दरवाजे जल गए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: उच्च पेंशन की ताज़ा खबर: EPS 95 हायर पेंशन और Exempted ट्रस्ट पर EPFO आयुक्त का बड़ा बयान, खुशी से उछल पड़े पेंशनभोगी
Next: EPS 95 Higher Pension कैलकुलेशन, ब्याज पर बड़ी खबर, 18 सीबीटी ट्रस्टी-EPFO के पास SEFI का खास लेटर

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.