Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BREAKING NEWS: सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन जा रही बस का Bhilai में एक्सीडेंट, गड्‌ढे में बस, यात्रियों में कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BREAKING NEWS: सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन जा रही बस का Bhilai में एक्सीडेंट, गड्‌ढे में बस, यात्रियों में कोहराम

15/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BREAKING-NEWS-The-bus-going-to-Patan-the-area-of-​​CM-Bhupesh-Baghel-went-into-a-pit-in-Bhilai-chaos-among-the-passengers
  • पेड़ में टकराने की वजह से बस रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

अज़मत अली, भिलाई। करीब 40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस हादसे की चपेट में आ गई। दुर्ग से पाटन जा रही बस गड्‌ढे में चली गई। यात्री चीख उठे। चीख-पुकार की आवाज से दहशत का माहौल रहा। काफी देर तक गाड़ी लहराते हुए गड्‌ढे में चली गई। बस पेड़ से टकराकर रुक गई। किसी तरह यात्रियों की जान बची।

बस को गड्‌ढे में जाते देख राहगीर भी रुक गए। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। गनीमत था कि बस पलटी नहीं, वरना कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो जाते। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  BREAKING NEWS: देवेंद्र यादव ने खेला एक और दांव, BSP की भूमि पर गरीबों का सरकारी आवास बनाने मांग ली जमीन, SAIL प्रबंधन तैयार

शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दुर्ग से पाटन के लिए बस जा रही थी। सेलूद, उतई, मरौदा के यात्रियों को बैठाते हुए बस पंथी चौक के समीप ए-ब्लॉक के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित हो गई। चालक के हाथ से भी बस नहीं संभली। बस सीधे गड्‌ढे में चली गई, यह देख अंदर बैठे यात्री दहशत से चीख उठे।

बताया जा रहा है कि पेड़ में टकराने की वजह से बस रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। बता दें कि दुर्ग जिले के पाटन से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। सीएम का संसदीय क्षेत्र है। पाटन का नाम सुनते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस को भी किसी ने फोन कर दिया था, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें:  आठ साल बाद बेटी ने सुनी मां की आवाज, छलके खुशियों के आंसू

दुर्घटनाग्रस्त बस से नीचे उतरे यात्रियों ने राहत की सांस ली। काफी देर तक यात्री सड़क किनारे सुन पड़े रहे। मौत को नजदीक से देखने वाले यात्री दहशत में थे। इसके बाद दूसरी बस भी पहुंच गई, जिससे अन्य यात्री आगे के लिए रवाना हो गए। यात्रियों में इस बात की चर्चा थी कि चालक का मेडिकल कराया जाना चाहिए। मेडिकल कराने से ही स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों का DA बढ़कर अब 39.2%, CG के राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38%
Next: SAIL का CPRS करा रहा नुकसान, बच्चों का एडमिशन कराने 10% से ज्यादा ब्याज पर सूद ले रहे कर्मचारी

Related Stories

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.