Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में

Azmat ali 01/05/2026 1 minute read
Breaking News The List of Compulsory Retirement of SAIL Officers is Almost Final These Officers Are Affected

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। सेल कारपोरेट आफिस Compulsory Retirement को लेकर काफी सख्त रुख अपनाए हुए है।

  • जिस अधिकारी का ग्रेड खराब है और कार्रवाई हो चुकी है, वह लपेटे में आ रहे हैं।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में मजदूरों की छंटने से पहले अधिकारियों पर गाज गिरने जा रही है। सेल के भिलाई, राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर, खदान आदि से लिस्ट तैयार की जा रही है। राउरकेला स्टील प्लांट समेत कई यूनिट ने नाम तक फाइनल कर लिए हैं। जबरिया रिटायरमेंट (Compulsory Retirement) की लिस्ट तेजी से तैयार हो रही है। आरएसपी से करीब एक दर्जन अधिकारियों का नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। इसी के आसपास बोकारो की संख्या भी है। वहीं, भिलाई स्टील प्लांट की बात की जाए तो एक दर्जन ऊपर आंकड़ा पहुंच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग

सेल कारपोरेट आफिस के उच्चाधिकारी के मुताबिक प्रबंधन सीआर को लेकर काफी सख्त रुख अपनाए हुए है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक सीधी नजर बनाए हुए हैं। इसलिए सेल के सभी प्लांट और खदान के अधिकारी युद्धस्तर पर मैनपॉवर कम करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। सीआरए के लिए एक कमेटी गठित की गई है। ईडी, सीजीएम, जीएम स्तर के अधिकारी मेंबर हैं। प्लांट और खदान से आने वाली लिस्ट को फाइनल करने में जुटे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Examination Policy: परीक्षा में होती है धांधली, CBI केस है सबूत, BSL BAKS बोला-बदलिए नीति

ये अधिकारी सबसे ज्यादा खतरे में

सेल कारपोरेट आफिस सीआर के लिए फॉर्मला तय कर चुका है। जिस अधिकारी को लगातार 3 बी, सी, विजिलेंस द्वारा दोषी पाए जाने, चार्जशीट आदि मामलों में फंसे अधिकारियों पर सबसे पहले गाज गिरने जा रही है। इसके अलावा किसी के कार्यकाल में कोई हादसा हुआ है तो वह भी लपेटे में आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…

पिछले 10 सालों का इतिहास खंगाला जा रहा

सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक स्पष्ट संदेश जारी किया गया है कि वर्तमान नहीं, पिछले 10 सालों का इतिहास खंगालना है। 10 सालों के भीतर अधिकारी पर क्या-क्या कार्रवाई हुई है। किस-किस मामलों में आरोपित हैं। लिस्ट में ऐसे अधिकारियों का नाम भी शामिल हो गया है, जो वर्तमान में अपनी छवि सुधार चुके हैं। लेकिन, 10 सालों के रिकॉर्ड के आधार पर वह सीआर की चपेट में आ रहे हैं। सीडीए रूल्स के तहत कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान किसी को मूल कार्यस्थल से हटाया गया है तो भी रडार पर है।

ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग
Next: Bhilai Steel Plant: सीजीएम, जीएम संग ये अधिकारी बीएसपी से रिटायर्ड, आफिसर्स एसोसिएशन शाम को देगा विदाई

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.