Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…

Azmat ali 29/04/2026 (Last updated: 29/04/2026) 1 minute read
Big Breaking News RFID will be Mandatory at Bhilai Steel Plant in June-July Machines will be Installed on Both Sides of all Gates Contract Awarded

ड्यूटी टाइम में बाहर जाने वालों को रोका नहीं जाएगा। बस, जाते समय निकास द्वार पर लगी मशीन पर आई कार्ड स्कैन करना होगा।

  • बीएसपी के सभी गेट, इस्पात भवन, एचआरडी, बीएमडीसी, नगर सेवाएं विभाग, सेक्टर हॉस्पिटल के प्रवेश और निकास द्वार पर मशीन लगेगी।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में मैनपॉवर घटाने का अभियान छेड़ा गया है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी बीच अब भिलाई स्टील प्लांट से खबर आ रही है कि जून अंतिम सप्ताह या जुलाई में आरएफआइडी (Radio Frequency Identification-RFID) अनिवार्य कर दिया जाएगा।

सेल बीएसपी मेन गेट, बोरिया गेट, जोरातराई गेट, मरौदा गेट, खुर्सीपार गेट, इस्पात भवन, एचआरडी, बीएमडीसी, नगर सेवाएं विभाग, सेक्टर हॉस्पिटल के प्रवेश और निकास द्वार पर मशीन लगाई जाएगी। साथ ही विभागों में भी मशीन लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज

बीएसपी प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि गेट पर किसी को भी रोका नहीं जाएगा। मशीन लगी रहेगी। जो भी ड्यूटी पर आएगा, उसका कार्ड खुद मशीन रीड कर लेगी। सीआइएसएफ चेकिंग करके अंदर जाने देगी। इसी तरह बाहर आने के लिए भी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। ड्यूटी टाइम में बाहर आने वालों को रोका नहीं जाएगा। मशीन खुद-ब-खुद रीड कर लेगी। सिस्टम पर आवाजाही की पूरी जानकारी रहेगी। विभागीय अधिकारी चेक करते रहेंगे।

बता दें कि RFID (Radio Frequency Identification) एक तकनीक है, जिसमें रेडियो वेव्स (तरंगों) की मदद से किसी व्यक्ति, कार्ड, या वस्तु की पहचान (Identification) की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

ग्लोबल टेंडर में ठेका हो चुका

मशीन लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर हो चुका है। बोकारो स्टील प्लांट में आरएफआइडी का ठेका लेने वाली कंपनी को ही बीएसपी का भी ठेका मिल गया है। बीएसपी पहले से ही सारी तैयारी करके रखे हुए है। मशीन आदि लगाने की प्रक्रिया एक माह के भीतर होने का दावा किया जा रहा है। बावजूद, कंपनी जून या जुलाई तक का समय मानकर चल रही है।

पहले चरण में कर्मचारी, अधिकारी, दूसरे चरण में ठेका मजदूर

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में करीब 11 हजार कर्मचारी और अधिकारी हैं। ठेका मजदूरों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों का साफ कहना है कि गेट पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं होने दिया जाएगा। ड्यूटी टाइम में बाहर जाने वालों को रोका नहीं जाएगा। बस, जाते समय निकास द्वार पर लगी मशीन पर आई कार्ड स्कैन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

जानिए RFID मशीन कैसे काम करती है

RFID Tag (या कार्ड)। यह एक छोटा चिप होता है जो ID जानकारी स्टोर करता है
इसे कर्मचारी के ID कार्ड में लगाया जाता है
RFID Reader (मशीन)
यह मशीन रेडियो वेव्स भेजती है
जब कार्ड पास आता है, तो उसकी जानकारी पढ़ लेती है

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा…

Software-Database

पढ़ी गई जानकारी कंप्यूटर में सेव होती है
उसी से अटेंडेंस, रिपोर्ट, टाइमिंग आदि बनती है

आप भी जानिए वर्किंग प्रोसेस

जब कोई कर्मचारी अपना RFID कार्ड मशीन के पास लाता है…
मशीन सिग्नल भेजती है
कार्ड (टैग) रिस्पॉन्ड करता है
डेटा रीड होकर सिस्टम में सेव हो जाता है
अटेंडेंस ऑटोमैटिक लग जाती है

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

RFID से अटेंडेंस कैसे होती है

कर्मचारी कार्ड मशीन के पास दिखाता है
सिस्टम तुरंत उसकी Entry Time या Exit Time रिकॉर्ड कर लेता है
HR सॉफ्टवेयर में रिपोर्ट बन जाती है
मैन्युअल रजिस्टर की जरूरत नहीं रहती

फायदे (Advantages)

-फास्ट और ऑटोमैटिक कुछ सेकंड में अटेंडेंस
-कोई लाइन नहीं। कई लोग जल्दी-जल्दी स्कैन कर सकते हैं
-टचलेस सिस्टम। कार्ड को छूना जरूरी नहीं
-डेटा एक्यूरेट। गलती की संभावना कम
-रियल-टाइम मॉनिटरिंग- तुरंत रिपोर्ट मिलती है

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय मजदूर संघ: प्राइवेट सेक्टर महासंघ का महाधरना जंतर-मंतर पर नवंबर में, भिलाई में बना प्लान
Next: Bhilai Steel Plant: बिल्डिंग नंबर 2 के शौचालय में 4 दिन से पानी नहीं, यूरिन इंफेक्शन का डर, इस्पात सचिव को किया ई-मेल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.