Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: कांग्रेस के आंगन से बाहर निकलीं तुलसी, इस्तीफा
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Breaking News: कांग्रेस के आंगन से बाहर निकलीं तुलसी, इस्तीफा

03/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Tulsi-came-out-of-Congress-courtyard-resigned
  • लगातार पार्टी से टिकट की मांग करने के बावजूद आज तक टिकट न मिलने से तुलसी साहू नाराज। प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू (Former District President Tulsi Sahu) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व समस्त पदों से त्याग पत्र देने से हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मारूफ आलम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

तुलसी साहू का कहपा है कि मै विगत 32 वर्षों से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में कार्यकर्ता के रूप निरंतर कार्य कर रही हूं। पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी (District Congress and Chhattisgarh State Committee) में विभिन्न पदों पर काम किया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: भिलाई के वोटरों को जागरूक करने BSP OA ने खिलाई कसम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (State Congress Committee) की सचिव व बेमेतरा प्रभारी होते हुए लगातार क्षेत्रों का दौरा किया उसके पश्चात् जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्ष 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग जिला के 6 विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई।

ये खबर भी पढ़ें : विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा पहुंची सेक्टर-2 व 6, भाजपा के कद्दावर कार्यकर्ता बन गए कांग्रेसी

तुलसी साहू ने कहा-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार (Govt of Congress) बनी। उसके पश्चात मुझे नवगठित भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी (Newly formed Bhilai District Congress Committee) के अध्यक्ष पद के दायित्व दिया गया, जिसका सक्रियता से निर्वहन करते हुए, कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए फंड की व्यवस्था, सुखा राशन व भोजन वितरण, अस्पतालो में मरीजों कि सेवा, सरकार के निर्देशानुसार किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: बीएसपी कर्मचारियों ने संयुक्त यूनियन से कहा-आप आगे बढ़िए, हम हड़ताल में देंगे साथ

शिविर लगवाकर वैक्सीनेशन (Vaccination) एवं अप्रवासी मजदुरों की भोजन व्यवस्था कार्यकताओं के सहयोग से निरंतर मानव सेवा का कार्य किया। नगर पालिक निगम भिलाई का गठन के पश्चात वर्ष 2000 में चुनाव होने पर महापौर पद ओ. बी. सी. महिला हेतु मेरा नाम को कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रमुखता से रखा गया, किन्तु जब प्रत्याशी की घोषणा हुई मेरा नाम हटा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट के कार्मिकों ने जड़े चौके-छक्के, SP-3 Exhauster Ki Shan बना चैंपियन

इसी तरह वर्ष 2005 एवं 2010 में मेरा नाम फिर से प्रमुखता से जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिया गया, लेकिन उस समय मेरे नाम के स्थान पर एक गृहणी महिला निर्मला यादव को महापौर प्रत्याशी बनाया गया जो वर्तमान भा.ज.पा की कार्यकर्ता हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG चुनाव: BJP प्रत्याशी ललित चंद्राकर बोले-इंडस्ट्री और स्टार्ट-अप से चमकाएंगे दुर्ग ग्रामीण, BSP पर भी फोकस

इसी प्रकार वर्ष 2018 के वैशालीनगर विधानसभा में मुझे विधायक प्रत्याशी का नामांकन फार्म भराया गया, और शाम 3 बजे के बाद डीबी कुरैशी के नाम की घोषणा हो गयी।

नाम काटे जाने के बाद भी मैने पूरे दिल से चुनाव का संचालन किया और दुर्ग जिला में 6 सीटों पर भारी मतो से विजय हुए।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India Foundation Day:  12 पुरस्कारों के साथ 49वें कोल इंडिया स्थापना दिवस अवार्ड्स में  SECL ने लहराया परचम

इसी प्रकार वर्ष 2022 में मेरा नाम राज्य सभा सांसद के लिए भेजा गया मुझे यह जानकारी मीडिया के माध्यम से पता चला उस समय चार धाम की यात्रा में थी। मुझे सह प्रभारी चंदन यादव के द्वारा फोन पर बायोडाटा मांगा गया, उसके पश्चात तत्कालीक प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा मुझे चारधाम यात्रा से वापस बुलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant के डिप्लोमाधारी बोनस, पदनाम, इंसेंटिव, वेज एग्रीमेंट को लेकर भड़के, उतरे सड़क पर

तुलसी साहू ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि वर्ष 2000 से 2022 तक मुझे हमेशा आश्वासन मिलता रहा और मैं संगठन के द्वारा दिए गये दायित्वों का निर्वहन करती रही। वर्ष 1999 से मेरे पति कैंसर पीड़ित रहे, जिनकी 2008 में मृत्यु हुई। इस कठिन समय के दौरान भी मैनें कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन किया। पति कि मृत्यु के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग मे अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हुए एक पुत्री के साथ जीवन निर्वाह करते हुए पार्टी का सच्चे सिपाही की तरह आज तक निरंतर कार्य कर रही हूं।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections 2023: कांग्रेस की आई सरकार तो 475 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, विधायक देवेंद्र घर-घर पहुंचा रहे संदेश

परन्तु पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा का कोई मोल मौजूदा दौर में नहीं हो रहा है और पार्टी निष्ठा के बजाए व्यक्ति निष्ठा को अधिक महत्व दे रही है। मुझे आत्म सम्मान से जीवन जीने और जनसेवा करने में अधिक विश्वास है। पार्टी द्वारा लगातार मेरी भावनाओं के साथ छल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Life Certificate: 4 नवंबर को EPS 95 पेंशनर्स के लिए EPFO का जीवन प्रमाण पत्र शिविर

2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में कार्यकार्ता के भावनाओं के अनुरूप मैनें 66 वैशालीनगर विधान सभा से दावेदारी की थी, अंतिम समय तक में दौड़ में शामिल रही एवं सर्वे मे भी नाम होने के बावजूद षड़यंत्र पूर्वक रिश्तेदारों और जिन्हें पूर्व से निगम मंडल व संगठन में स्थान दिया गया हैंश् उन्हें ही मैदान में उतार दिया, जिससे मैं और पार्टी के उन सभी कार्यकार्ता साथी को जो बिना बैक सपोर्ट के पार्टी में लम्बे समय से जुड़े हैं, उनमें असंतोष की भावना पैदा हुई हैं। और मैं भी पार्टी की कार्यकर्ता हूं, अध्यक्ष जी ऐसी स्थिति में मेरा पार्टी में बने रहना असंभव हो गया है।

Vijay Baghel Exclusive Interview: सीएम का चेहरा, छत्तीसगढ़, घोषणा पत्र और  SAIL  कर्मचारियों पर खुलकर बोले, पढ़िए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मारूफ आलम बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी
Next: SAIL Rourkela Steel Plant ने हॉट मेटल, क्रूड स्टील प्रोडक्शन और बिजनेस में उड़ाया गर्दा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.