Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एसआरयू भिलाई में हिंदी पर महामंथन, जानिए क्या रहा खास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एसआरयू भिलाई में हिंदी पर महामंथन, जानिए क्या रहा खास

Azmat ali 31/05/2026 1 minute read
Workshop on Relevance of Official Language Hindi in the Present Times at SAIL Refractory Unit Bhilai

मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के मार्गदर्शन में संयंत्र ने नई उपलब्धियां हासिल की है एवं नराकास स्तर पर कई पुरस्कार जीते है।

  • मधुसुधन राव-उप महाप्रबंधक ने डॉ. सुधीर शर्मा को एसआरयू भिलाई में किए जा रहे हिंदी सम्बन्धी कार्यों से अवगत कराया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में ‘वर्तमान समय में राजभाषा हिंदी की प्रासंगिकता’ संबंधित विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा को आमंत्रित किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक (एसआरयू, भिलाई) होमन कुमार साहू ने पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मधुसुधन राव-उप महाप्रबंधक (मा.संसा./विद्युत/राजभाषा) ने अपने स्वागत भाषण में डॉ. सुधीर शर्मा को एसआरयू भिलाई में किए जा रहे हिंदी सम्बन्धी कार्यों से अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया की मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संयंत्र ने नई उपलब्धियां हासिल की है एवं नराकास स्तर पर कई पुरस्कार जीते है।

श्री राव ने डॉ. सुधीर शर्मा के बारे में बताया कि उन्होंने दो विषयों में पीएचडी की है एवं विगत 30 वर्षों से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्य एवं संस्कृति की सेवा हेतु सतत कार्यरत हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के संचालक सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वे हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु 30 से अधिक देशों की सांस्कृतिक यात्राएं कर चुके हैं। उन्होंने हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में कई पुस्तकें लिखी है।

अपने विस्तृत उद्बोधन में डॉ. शर्मा ने हिन्दी की अहमियत बताते हुए कहा कि ‘‘हमें कितनी भाषाएँ आती हैं, यह मायने नहीं रखता बल्कि हमें हमारी राजभाषा कितनी आती है यह मायने रखता है ।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया की अगर हमें हमारी राष्ट्रभाषा को आगे बढ़ाना है तो इसकी शुरुआत बैंक जैसी सरकारी संस्थानों से करनी होगी। साथ ही यह भी कहा की हमें तो बस हिंदी में बोलने और लिखने की शुरुआत करनी है और इसे आगे बढ़ाना है।’’ डॉ. शर्मा ने हिन्दी भाषा के उपयोग को फायदेमंद बताते हुए कहा की हिंदी इतनी सरल है कि वो जैसे बोली जाती है वैसे ही लिखी भी जाती है।

अध्यक्ष होमन कुमार साहू ने कहा कि डॉ. सुधीर शर्मा जैसे विलक्षण प्रतिभा संपन्न व्यक्ति से हमें इतने कम समय में काफी कुछ सिखने को मिला है। इसके पश्चात एसआरयू, भिलाई की तरफ से श्री साहू द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप भेंट प्रदान की गई। डॉ. शर्मा जी ने इस कार्यक्रम हेतु एसआरयू प्रबंधन का आभार व्यक्त किया एवं प्रशंसनीय रूप से यह आशा व्यक्त की कि ‘‘हिन्दी भाषा को अग्रणी बनाने हेतु कुछ अंतराल में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे संयंत्र की उत्कृष्टता और निखरेगी।’ कार्यक्रम में एसआरयू के अधिकारी, कर्मचारी, ठेका श्रमिक वर्ग से सभी लोग उपस्थिति रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: CGM संग रिटायर्ड अधिकारियों की BSP OA से विदाई, EPS 95 Higher Pension पर SEFI चेयरमैन ने ये बात बताई
Next: SAIL NEWS: बोकारो में 7 यूनियन नेताओं ने 39 माह के बकाया एरियर, छंटनी, NJCS, चुनाव और विस्थापितों पर सीएमडी को घेरा

Related Stories

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.